Delhi

Delhi: दिल्ली में आज 7 घंटे का महाजाम, एडवाइजरी पढ़ लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Delhi: दिल्ली में आज मिलेगा जाम ही जाम, बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़िए

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली या एनसीआर (Delhi-NCR) में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आज दिल्ली की कई सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) मिल सकता है। 7 घंटे दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसका कारण है दिल्ली के दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होने वाला आज का आईपीएल मैच। आपको बता दें कि दिल्ली में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने लोगों को जाम से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) में कहा गया है कि स्टेडियम के पास निर्धारित क्षेत्रों में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही पार्क करने की अनुमति होगी।

Pic Social Media

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल के मुकाबले को लेकर एक एडवाइजरी जारी की। यह मैच आज खेला जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेडियम के आस-पास की सड़कों, खासकर बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और राजघाट के पास रिंग रोड (Ring Road) पर शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे के बीच वाहन लेके निकलने से बचें।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि दर्शकों के आने के कारण आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग सकता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास के मार्गों से बचें।

ये भी पढ़ेंः IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए जरूरी खबर

स्टेडियम के पास निर्धारित क्षेत्रों में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही पार्क करने की अनुमति दी जाएगी। दर्शकों को आसानी से पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पुलिस ने बताया है कि स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट (गेट नंबर चार) और आईटीओ (गेट नंबर तीन और चार) हैं। ये दोनों वायलेट लाइन पर हैं।

ये भी पढे़ंः Iphone: आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी आ रही है ग्रेटर नोएडा..हज़ारों लोगों को मिलेगी नौकरी

ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) में बताया गया है कि शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और दरियागंज से राजघाट और गुरु नानक चौक से दिल्ली गेट तक रिंग रोड पर किसी भी भारी वाहन और बस को जाने की बिलकुल भी अनुमति नहीं होगी।