साफ छवि..क्षेत्र पर पकड़..ऐसे डॉक्टर महेश शर्मा ने जीता BJP आलाकमान का दिल

TOP स्टोरी गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Jyoti Shinde,Editor,khabrimedi.com

Lok Sabha Election 2024: यूपी की हाईप्रोफाइल सीट गौतम बुद्ध नगर(Gautambudh Nagar) से वैसे तो टिकट के कई दावेदार थे। लेकिन सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा(Dr. Mahesh Sharma) साफ छवि..क्षेत्र पर उनकी पकड़ ने एक बार फिर जनता के साथ बीजेपी आलाकमान का दिल जीत लिया। डॉक्टर महेश शर्मा का काम को लेकर जुनून, बेदाग छवि की वजह से बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताते हुए गौतमबुद्ध नगर सीट से मैदान में उतारा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें: सांसद डॉ. महेश शर्मा के ‘गांव चलो अभियान’ का असर..जनता बोली- अबकी बार 400 पार

डॉ. शर्मा को बीजेपी ने लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। 2014 और फिर 2019 में भी वह यहां से सांसद चुने गए हैं. डॉक्टर महेश शर्मा अपने क्षेत्र में साफ छवि के साथ-साथ संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। लोगों की समस्याओं का तुरंत हल निकालने के लिए वो एकदम से तत्पर रहते हैं। अपने क्षेत्र में उनकी सक्रियता देखते ही बनती है।

ये भी पढ़ें:Noida के ‘मेट्रो मैन’ डॉ. महेश शर्मा..मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए की गई कोशिश रंग ला रही है

कौन है डॉ. महेश शर्मा

डॉ. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना के पास मनेठी गाँव में हुआ था। उनके पिता कैलाश चंद शर्मा एक स्कूल टीचर थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई। इसके बाद वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा के लिए वह दिल्ली चले गये। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2012 में उन्हें नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। डॉ. महेश शर्मा अपने छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये।

वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान वह नोएडा से विधायक चुने गये। वह पेशे से एक चिकित्सक हैं और नोएडा स्थित कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के मालिक हैं। 12 नवंबर 2014 को उन्हें संस्कृति और पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नोएडा विधानसभा के पहले विधायक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने राज्य और केंद्रीय स्तर पर भाजपा के दृष्टिकोण को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।