सांसद डॉ. महेश शर्मा के ‘गांव चलो अभियान’ का असर..जनता बोली- अबकी बार 400 पार

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा(Dr Mahesh Sharma) का गांव चलो अभियान लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के लोग, अपने सासंद का गांव आने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करते हैं ताकि विकास की तारीफ के साथ-साथ अगर कोई समस्या हो तो सांसद जी के सामने रख सकें।


यही वजह है कि सासंद डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) के अभिवादन के लिए भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होते हैं। वहीं डॉक्टर शर्मा भी लोगों की समस्या का समाधान निकालने के लिए फौरन संबंधित अफ़सरों को निर्देश भी दे रहे हैं।
गांव चलो अभियान के क्रम में सांसद महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा की ग्राम सभा मुहम्मदपुर गुर्जर और समसपुर पहुंचे, और वहां के निवासियों से आत्मीय भेंट की। ग्रामीणों ने पुष्प देकर डॉक्टर महेश शर्मा का अभिवादन किया। इस दौरान ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों से बेहद खुश दिखे।

ये भी पढ़ेंः डॉ. महेश शर्मा का प्रयास..नोएडा के लिए वरदान साबित हो रहे हैं एडवंट और सेक्टर 71 अंडरपास  

गांव चलो अभियान के अंतर्गत सासंद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा स्थित ग्राम सभा धनोरी कला व कनारसी पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सासंद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारें में भी बताया।

गांव चलो अभियान की इसी कड़ी में डॉ. महेश शर्मा संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के दनकौर पहुंचे और वहां के निवासियों से आत्मीय संवाद किया, इस दौरान सासंद ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने भी महेश शर्मा को विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया।