Cyber फ्रॉड का नया तरीका.. ना OTP..ना लिंक..डॉक्टर को लगाया 6 लाख का चूना

Cyber क्राइम TOP स्टोरी Trending

साइबर क्राइम ( Cyber Crime) का एक और हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। न ही OTP शेयर किया गया और न ही किसी तरह के Link पर क्लिक किया गया, फिर भी डॉक्टर के अकाउंट से 6 लाख रुपए निकल गए। ये बहुत हैरान कर देने वाली बात थी कि आखिरकार ये हुआ तो कैसे हुआ।

साइबर फ्रॉड ( Cyber Fraud) का ये नया केस आया सामने

साइबर फ्रॉड के आए दिन लगातार नए नए केस सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक और मामला निकलकर सामने आया है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे डिस्ट्रिक्ट में रहने वाला एक 34 वर्ष के डॉक्टर के साथ तकरीबन 6 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है।

डॉक्टर को लगा चूना

हुआ यूं, डॉक्टर को साइबर क्रिमिनल्स ने शिकार बनाया है। खास बात ये है कि इसमें न तो विक्टिम से किसी भी तरह का OTP भी नहीं मांगा गया और न ही किसी तरह के लिंक में क्लिक कराया गया।

दर्ज कराया गया पुलिस कंप्लेंट

पुलिस ने कंप्लेंट अब दर्ज कर ली है। ये सिम स्वैप स्कैम ( Sim Swap Scam) का केस बताया जा रहा है। इसमें यूजर्स के फोन नंबर को दूसरे सिम कार्ड पर ट्रांसफर कर लिया जाता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि विक्टिम एक ही सिम को वर्ष 2017 से इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद 21 फरवरी को अचानक से उसके सिम में समस्या आ गई और सारे नेटवर्क एक साथ चले गए।

नहीं आए एक भी नेटवर्क

इसके बाद उसने कुछ समय वेट किया। इसके बाद फोन को स्विच ऑफ और ऑन भी किया। कई बार कोशिश करने के बाद भी एक भी नेटवर्क नहीं आए।

नया सिम लिया

इसके बाद अगले दिन विक्टिम सेल्यूलर कंपनी के शो रूम गया। इसके बाद उसने सिम रजिस्टर्ड न होने वाली बात कही और नया सिम ले लिया।

बैंक से भी किया संपर्क

इसके बाद जब वे बैंक अकाउंट में अपना फोन नंबर अपडेट करने गया, तब उसके पैरों से जमीन खिसक गई। क्योंकि उसे पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

लग गया इतने लाख रुपए का चूना

डॉक्टर के बैंक खाते में तकरीबन 9 लाख रुपए थे। इसमें से 6.12 लाख रुपए पूरे के पूरे उड़ा लिए गए हैं। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।