हिमाचल पहुँचे डॉ. महेश शर्मा..जनता से कमल खिलाने की अपील की

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Dr. Mahesh Sharma: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी के लोकप्रिय प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) अब लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए दूसरे राज्यों का दौरा कर रहे हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर महेश शर्मा की सीट गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में बीते 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है। अब महेश शर्मा बीजेपी के प्रचार अभियान में लग गए हैं। इसी क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा हिमाचल (Himachal) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः चुनाव विश्लेषकों का अनुमान..इस बार डॉ. महेश शर्मा रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डॉक्टर महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचे जहां काँगड़ा विधायक पवन काजल और बीजेपी जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

हिमाचल प्रदेश में प्रवास के दौरान नूरपुर जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन जी के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीगण को डॉक्टर महेश शर्मा ने संबोधित किया और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कमल खिलाने की अपील की।

ये भी पढ़े: देश में तीसरी बार फिर से मोदी जी की सरकार: डॉ. महेश शर्मा

इसी क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर ज़िले के बीजेपी कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष रमेश राणा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।