Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ ने सस्ते भोजन की शुरूआत
Airport News: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट (Subhash Chandra Bose Airport) पर देश का पहला ‘सस्ता भोजन’ कैफे (‘Cheap Food’ Cafe) शुरू होने के बाद यात्रियों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है। इस कैफे को ‘उड़ान यात्री कैफे’ नाम दिया गया है, जहां चाय महज 10 रुपये में मिल रही है, जबकि एयरपोर्ट (Airport) की अन्य दुकानों पर यही चाय कई गुना महंगी मिलती है। पहले महीने में इस कैफे (Cafe) में औसतन 900 यात्रियों ने सेवाएं लीं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका मतलब है कि एक महीने में यह कैफे करीब 27 हजार यात्रियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।
ये भी पढ़ेः Buying Home: घर खरीदें या रेंट पर लें..क्या होगा सही फैसला?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
यात्रियों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताई
इस कैफे का उद्घाटन पिछले साल 21 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) के शताब्दी समारोह के दौरान किया गया था। इसका उद्घाटन सिविल एविएशन मंत्री किन्जरापु राममोहन नायडू (Minister Kinjarapu Rammohan Naidu) ने किया। मंत्री ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मेरे लिए हवाई यात्रा को हर भारतीय के लिए सस्ता और सुविधाजनक बनाना प्राथमिक उद्देश्य रहा है। ‘उड़ान यात्री कैफे’ इस दिशा में एक अहम कदम है।’

पानी की बोतल 10 रुपये में, कॉफी-मिठाई और समोसा 20 रुपये में उपलब्ध
एयरपोर्ट (Airport) सूत्रों के अनुसार, इस कैफे का संचालन एक प्राइवेट कंपनी कर रही है। यहां पानी की बोतल 10 रुपये, कॉफी, मिठाई और समोसा 20 रुपये में उपलब्ध है। यह कैफे सिविल एविएशन मंत्रालय और भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (AAI) के सहयोग से शुरू किया गया है। कैफे की शुरुआत का उद्देश्य यात्रियों की शिकायतों को दूर करना था, क्योंकि एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें काफी महंगी होती थीं।
महंगाई पर चिंता, 60 प्रतिशत यात्रियों ने जताई असहमति
हाल ही में किए गए एक सर्वे (Survey) में यह सामने आया कि 60 प्रतिशत हवाई यात्री एयरपोर्ट पर खाद्य और पेय पदार्थों की कीमतों को अत्यधिक मानते हैं। सर्वे में 28,000 से ज्यादा यात्रियों की प्रतिक्रियाएं शामिल थीं, जिनमें से अधिकांश का मानना था कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें रेलवे स्टेशन की तुलना में 100-200 प्रतिशत अधिक महंगी होती हैं।
ये भी पढ़ेः Viral News: हे भगवान..लैपटॉप से बिल्ली ने बॉस को भेजा इस्तीफ़ा..जॉब के साथ बोनस भी गया
सर्वे रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट (Airport) पर समोसा या पैटी की कीमत 200 रुपये तक हो सकती है, जबकि चाय और कॉफी की कीमत 200-300 रुपये तक जाती है, जो मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद दुकानों की तुलना में 3 गुना ज्यादा है।
