Buying Home: आजकल लोग अक्सर इस सवाल में उलझे रहते हैं कि घर खरीदना समझदारी है या फिर किराए पर लेना।
Buying Home: आजकल लोग अक्सर इस सवाल में उलझे रहते हैं कि घर खरीदना (Buying a Home) समझदारी है या फिर किराए (Rents) पर लेना। यह सवाल उनके मन में तब आता है जब उन्हें अपना पैसा निवेश करने का विकल्प चुनना होता है। क्या घर खरीदकर अपने पैसे का निवेश (Investment) किया जाए या फिर किराए पर रहकर उस पैसे को कहीं और निवेश किया जाए? इस दुविधा को हल करने के लिए हम कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देंगे।
ये भी पढ़ेः Bank Holiday: 23 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक..वजह जान लीजिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग
हाल के रिपोर्ट्स में यह देखने को मिला है कि देश में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (Residential Property) की मांग बढ़ी है। खासकर किराए में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोग अब अपना घर खरीदने की ओर रुझान दिखा रहे हैं। पिछले साल जुलाई से सितंबर तक के आंकड़े बताते हैं कि देश के 13 बड़े शहरों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग में 7 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है, जबकि रेंट पर घर लेने की मांग में केवल 3.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किराए पर घर लेने में कमी, घर खरीदने में बढ़ोतरी
बेंगलुरु जैसे शहरों में तो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (Residential Property) की डिमांड हर तिमाही 18.2 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि किराए पर घर लेने की मांग में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है। लोग अब अपना घर खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जबकि किराए पर घर लेने में उतना इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं।

क्या घर खरीदना सही है?
बेलवेदर एसोसिएट्स एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर आशीष पडियार (Ashish Padiyar) के अनुसार, किराए पर घर लेना सही है या खरीदने में भलाई है, इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है। हालांकि, दुनिया भर के रूझानों और अपने यहां मार्केट की एनालिसिस करने पर पता चलता है कि लोगों में घर खरीदने की डिमांड बढ़ी है।
क्योंकि रेंट (Rent) बढ़ता जा रहा है इसलिए लोग अपना घर लेने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। ज्यादातर पहली बार घर खरीदने वाले लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि देश की बेहतरीन प्रॉपर्टी के किराए से होने वाली आय लगभग 3-3.5 परसेंट है, जबकि होम लोन पर इंटरेस्ट 8.25-50 परसेंट है। ऐसे में अधिक इंटरेस्ट देकर घर खरीदने में कोई तुक नहीं बनता है।
ये भी पढ़ेः Aadhar Card: अपने आधार कार्ड से तुरंत ले सकते हैं इतने लाख का लोन
लोन लेने से पहले जरूरी कैलकुलेशन
घर खरीदने (Buying a Home) के लिए बड़ा लोन लेना सही नहीं है क्योंकि आप मंथली किराए के तौर पर जितना पैसा चुकाते हैं वह होम लोन की EMI का महज एक हिस्सा है। घर खरीदना सही है या किराए पर लेना सही है? इसके लिए आपको यह देखना होगा कि आपको किराया कितना भरना है और मंथली EMI कितना चुकाना है, अगर दोनों में ज्यादा अमाउंट का अंतर है तो किराए पर घर लेने में ही समझदारी है। घर खरीदते वक्त लोन अमाउंट को कम से कम रखने की कोशिश करें क्योंकि लोन पर इंटरेस्ट बढ़ा तो EMI बढ़ेगी और कई सालों में यह आपकी प्रॉपर्टी के वैल्यू से अधिक हो जाएगी।
