Viral News: बिल्ली की वजह से चली गई महिला की नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral News: घर में पालतू जानवर रखना तो बहुत से लोगों को शौक होता है। कुछ लोग पालतू जानवर (Pet Animals) को अपना सबसे अच्छा दोस्त बना लेते हैं औप उन्हें अपने काम करने वाली जगहों पर ना आने देते हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि एक महिला की नौकरी उनकी ही पालतू बिल्ली ने खा गई। महिला की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला दक्षिण-पश्चिमी चीन (China) के चोंगकिंग नगरपालिका की रहने वाली है। वह अपनी जॉब (Job) छोड़ने के बारे में विचार कर रही थी। इसके लिए उसने अपना इस्तीफा भी तैयार कर लिया था। लेकिन वह अपने बॉस को अपना इस्तीफा (Resignation) भेजने में हिचकिचा रही थी।
ये भी पढे़ंः Mahakumbh: यूपी के इस शहर से शाही स्नान के लिए फ्री ट्रेन टिकट

ये भी पढे़ंः Ola-Uber से सस्ती दूसरी कैब..ऐसे करें बुक
चली गई महिला की नौकरी
महिला अभी यही सोच रही थी कि अगर उसने जॉब छोड़ दिया तो उसकी पाली हुई बिल्लियों का खर्च कैसे निकलेगा। उन्हें पालने के लिए जो पैसे लगेंगे वह कहां से आएगा। आपको बता दें कि महिला के पास 9 बिल्लियां हैं। जिन्हें वह प्यार से पालती है। उनमें से एक बिल्ली (Cat) ने महिला के बॉस को उसका इस्तीफा (Resignation) भेज दिया। हुआ यह कि महिला ने अपने लैपटॉप में ईमेल पर अपना इस्तीफा लिखा था। लेकिन उसे अभी अपने बॉस को सेंड नहीं किया था। ऐसे में उसकी बिल्ली ने लैपटॉप का ‘इंटर’ बटन दबा दी और इस्तीफे का मेल महिला के बॉस के पास चला गया। घटना 5 जनवरी की बताई जा रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
महिला ने नौकरी के साथ बोनस भी गंवाया
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक बिल्ली ने जब महिला के बॉस को उसका इस्तीफा भेजा, तब का नजारा वहां लगे CCTV में भी रिकार्ड हो गया। जिसमें देखा गया कि महिला की एक बिल्ली उसके डेस्क पर कूदी और लैपटॉप का एंटर बटन दबा दिया, जिससे महिला के बॉस को वह इस्तीफा चला गया। इस्तीफे का मेल पहुंचने के बाद ही महिला ने तुरंत अपने बॉस को कॉल किया और इस घटना के बारे में उन्हें बताया और कहा कि इन सबके पीछे उसकी बिल्ली का हाथ है। लेकिन बॉस ने उनकी एक भी बातें नहीं सुनी और उसका इस्तीफा मंजूर कर लिया। ऐसे में महिला ने अपनी नौकरी के साथ-साथ साल के अंत में मिलने वाले बोनस को भी गंवा दिया। महिला ने जानकारी दी कि वह आने वाले वसंत महोत्सव के बाद एक नई नौकरी की तलाश करेगी क्योंकि उसे अपनी बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए पैसों की जरूरत है।
