Delhi

Delhi की CM रेखा गुप्ता की बिहार चुनाव में एंट्री, BJP के लिए करेंगी ताबड़तोड़ प्रचार

Trending दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi CM Rekha Gupta: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Delhi CM Rekha Gupta: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पार्टी शासित राज्यों की एकमात्र महिला सीएम सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) भी अब बिहार की चुनावी जंग में मोर्चा संभालने जा रही हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रेखा गुप्ता बिहार जाकर पार्टी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार करेंगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

विजय सिन्हा के नामांकन में भी शामिल हुईं

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) आज बुधवार को लखीसराय पहुंच गई हैं और उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नामांकन भी दाखिल करा दिया है। नामांकन के बाद, सीएम रेखा गुप्ता ने केआरके ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं, उसी दिन वह बिहार शरीफ भी जाएंगी, जहां स्थानीय बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार के समर्थन में प्रचार करेंगी। अपने कार्यक्रमों के बाद सीएम रेखा गुप्ता उसी शाम दिल्ली लौट जाएंगी।

Pic Social Media

6 दिनों तक बिहार में करेंगी प्रचार

बीजेपी नेताओं ने कहा कि फरवरी 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद से रेखा गुप्ता की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि बिहार चुनाव में उनके प्रचार की भारी मांग है। सूत्रों के मुताबिक, रेखा गुप्ता कुल छह दिनों तक बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी- तीन दिन पहले चरण के मतदान से पहले और तीन दिन दूसरे चरण के मतदान से पहले। इस दौरान वह महिलाओं और युवा मतदाताओं को साधने पर विशेष ध्यान देंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

महिलाओं के वोट पर पड़ेगा असर

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनाव में इस बार महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में रेखा गुप्ता जैसी सशक्त महिला नेता का प्रचार अभियान बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक लाभ ला सकता है। रेखा गुप्ता अपनी तेजतर्रार शैली और संवाद कौशल के लिए जानी जाती हैं। वह आम जनता से सीधे संवाद कर चुनावी माहौल को बीजेपी के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखती हैं।

दिल्ली में शानदार जीत के बाद बनीं मुख्यमंत्री

व्यापारी समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता को फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीजेपी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की थी।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिला उद्यमियों को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का लोन

अब बिहार चुनाव में उनके उतरने से पार्टी को उम्मीद है कि वह महिला मतदाताओं और शहरी वर्ग में बीजेपी की पकड़ को मजबूत करेंगी।