1 December 2025 Ka Rashifal

1 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

1 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 1 दिसंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 26वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:49 ए.एम. से 12:31 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 8:15 ए.एम. से 9:33 ए.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास की प्रतिपदा तिथि चल रही है तथा सोमवार होने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने हेतु शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मेष राशि (Aries)  आज आपके द्वादश पराक्रम भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। शाम 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही है। भौतिक विकास का योग भी अच्छा दिख रहा है। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर चलना होगा। छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी आप पूरा ध्यान दें और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाएं रखने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि कोई शारीरिक समस्या को लंबे समय से चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन मिथुन राशि के लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से वरिष्ठ का सहयोग पाने का प्रयास करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान है, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिससे राजनीति में भी आपको अच्छी पहचान मिलेगी, लेकिन आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म अध्यात्म के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बड़े बुजुर्ग आपको काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी सहयोगी की कोई बात पूरी लग सकती हैं। आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी नये घर मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आप किसी  लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपको व्यापार में भी अच्छा फायदा होगा और आपकी रुकी हुई योजनाएं भी फिर से शुरू हो सकती हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी, लेकिन भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए रहेगा। आपको काम को लेकर कोई बड़ा उत्तरदायित्व  मिल सकता है। आपके बॉस आपको  जिम्मेदारी देकर काफी खुश होंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी आप बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर कोई भरोसा करने से बचें। आपको कामों से एक नयी पहचान मिलेगी, लेकिन वह इतनी अच्छी नहीं होगी, जितनी आपने सोची थी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें