Chandra Grahan

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दिन इन 3 राशियों को मालामाल करेंगे शनि!

Yours राशि
Spread the love

Chandra Grahan: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को लगने जा रहा है।

Chandra Grahan: 7 सितंबर 2025, रविवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होने जा रहा है, जो कुंभ राशि (Kumbh Raashi) में घटित होगा। यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के दौरान शनि देव से जुड़ा एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

Pic Social Media

वक्री शनि और कुंभ राशि का संयोग

इस चंद्र ग्रहण की खासियत यह है कि यह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में होगा, और इस दौरान शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। शनि 13 जुलाई 2025 को कुंभ राशि में वक्री हुए थे और 28 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि यह संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से सुनहरा मौका लेकर आएगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शनि के वक्री प्रभाव के कारण बेहद लाभकारी रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। इस दौरान किए गए प्रयासों का फल लंबे समय तक मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की कृपा बरसेगी। इस राशि वालों को नौकरी में वेतन वृद्धि और अधूरे कार्यों के पूर्ण होने का लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। यह समय वृश्चिक वालों के लिए अपनी योजनाओं को अमल में लाने का उत्तम अवसर है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का समय लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, जबकि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। इस दौरान मेहनत और लगन से किए गए कार्यों का शानदार परिणाम मिलेगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।