21 Nov 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)–आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इस दिशा में मटका रखना शुभ है


ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में है शीशे वाली अलमारी? जानें शुभ या अशुभ?
वृष राशि
(Tauras)–वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका करियर कारोबार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। करियर में आज आपको अपने कुछ पुराने अटके अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। आर्थिक मामलों में भी आज आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ सहयोग से आपका काम सफलतापूर्वक पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। कला क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी आपको सम्मानित भी किया जाएगा। दांपत्य जीवन में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज समाप्त होगी, जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स का कारोबार अच्छा चलेगा। शिक्षकों की कोई जरूरी मीटिंग हो सकती है। लवमेट्स डिनर पर जाएंगे। उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)-आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आप किसी व्यक्ति से मुलाकात करने से पहले अपनी बात अवश्य रखें और आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए जीत लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं को बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आज आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)-मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए खुद को और काबिल बनाने की कोशिश करें। इससे समय के साथ तालमेल बैठा लेंगे। आपकी कोई आर्थिक योजना भी फलीभूत हो सकती है। मन में सुकून और शांति रहेगी। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव– किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें या अभी टाल ही दे।

कन्या राशि (Virgo)–आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। आपके लिए कुछ हद तक निराशाजनक स्थिति रह सकती है। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने जाएंगे तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए बड़े फैसले हो सके तो आज टाल ही दें। परिवार में क्रोधवश अपनी वाणी को खराब न करें, किसी से आवेश में आकर अपशब्द बोलने से बचे। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में बिताएंगे, जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा।

तुला राशि (Libra)–आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आएंगी। घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी। परिवारवालों से किसी कार्य को करने में उनकी हर संभव मदद मिलेगी। लवमेट्स के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा, काम में भी पूरा मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius)–आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भर रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आज कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसके बीच में ना बोले। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि और निखरकर आएगी।

मकर राशि (Capricorn)-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कंप्यूटर इंजीनीयर्स का दिन बढ़िया रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लवमेट शॉपिंग पर जाएंगे, पूरा दिन खूब एन्जॉय करेंगे। लोन के लिए किया आवेदन आज स्वीकृत हो जाएगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। आप डांस सीखने का मन बना सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)-आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि(Pisces)-किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप की कोई समस्या हल होने वाली है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी प्लानिंग चल रही है, तो उसके सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। पारिवारिक रखरखाव संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। आपका जिद्दी रवैया संबंधों को खराब भी कर सकता है, इसलिए समय अनुसार अपने स्वभाव में भी लचीलापन लाना चाहिए। कोई भी लेनदेन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ कोई भी समझौता ना करें।

Disclaimer-इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-21 Nov 2023 rashifal-21 Nov rashifal-21 Nov ka rashifal-rashifal 21 Nov 2023

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)