500 Note

500 Note: आपकी जेब में रखा 500 का नोट नकली तो नहीं?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली NCR
Spread the love

500 Note: 500 के नोट लेने से पहले हो जाएं सावधान, जरा सी चूक से होगा बड़ा नुकसान

500 Note: अगर भी बाजार सामने लेने जाते हैं और कैश का इस्तेमाल करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि आजकर बाजार में 500 का ऐसा नकली नोट (Fake Notes) आ गया है, जिसे जानना बहुत ही कठिन है। 500 का नकली नोट देखने में बिलकुल असली जैसा ही दिखता है। गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने भी इस पर चिंता जाहिर करते हुए हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया है। 500 के नकली नोट को लेकर सरकार ने चेतावनी दी है कि 500 के यह नकली नोट काफी हद तक असली ही जैसे दिखाई देता है और सामान्‍य तौर पर इसमें अंतर कर पाना कठिन है। सरकार ने कुछ ऐसे पहचान बताए हैं जिनकी सहायता से नकली नोटों को पहचानना मुमकिन होगा। तो, अगर आपके हाथ ऐसे नकली नोट लग जाएं तो इन तरीकों से पहचानना आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं…

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Moon: आसमान में दिखेगा मुस्कुराता चांद, आप भी कर सकते हैं दीदार

500 के नकली नोटों को लेकर गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बाजार में नए प्रकार के नकली 500 रुपये के नोट आ गए हैं। यह अलर्ट DRI, FIU, CBI, NIA, SEBI जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं के साथ जारी किया गया है। अलर्ट में सख्त चेतावनी दी गई है कि नकली नोट गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में असली नोटों से एकदम मिलते जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इनका रंग और बनावट भी एकदम असली नोटों जैसे हैं।

जानिए दोनों नोट में अंतर

गृह मंत्रालय ने आगे बताया है कि वैसे तो नकली नोट असली 500 रुपये के नोटों से बहुत मिलते-जुलते हैं। लेकिन, इसमें स्‍पेलिंग को लेकर एक गलती है, जिसके कारण से इसे पहचाना जा सकता है। 500 रुपये के नकली नोट में यह गलती RESERVE BANK OF INDIA के वाक्‍य में हुई है, जहां RESERVE में E की जगह गलती से A लिखा हुआ है।

जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

बैंक के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह छोटी सी गलती किसी भी आंखों से मिस हो सकती है। यही वजह है कि ये नकली नोट काफी खतरनाक माने जा रहे हैं और बाजार में तेजी से वायरल हो रहे हैं। सरकार ने बैंकों और दूसरे वित्‍तीय संस्‍थानों को भी हाई अलर्ट किया है और उन्‍हें नकली करेंसी को पहचानने के लिए तस्‍वीर भी जारी की है। बैंकों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी नोट का पता चलते ही जांच एजेंसियों को सूचित करें।

ये भी पढ़ेंः Corona: फिर से कोरोना लगाएगी लाशों के ढेर, पढ़िए ये खतरनाक चेतावनी

बाजार में आ चुकी है नकली नोट की बड़ी खेप

एजेंसियों ने सख्त चेतावनी दी है कि बाजार में पहले ही बड़ी संख्‍या में नकली नोटों की खेप आ गई है। लिहाजा अधिकारियों ने नागरिकों और संस्थानों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध मुद्रा की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि किसी भी एजेंसी के लिए यह जानना संभव नहीं है कि बाजार में कितनी नकली नोट आ गई है। यही कारण है कि गृह मंत्रालय को इस बात की काफी चिंता है और उसने लोगों से भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

नकली नोट को पहचानने के लिए बनाया गया सिस्‍टम

नकली नोट की पहचान करने और उसे बाजार में आने से रोकने के लिए भारत सरकार लगातार सिस्‍टम अपडेट करने में लगी हुई है। सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), FICN समन्वय समूह (FCORD) और आतंक वित्तपोषण और नकली मुद्रा (TFFC) सेल का भी गठन हुआ है, जो इस पर रोकथाम लगाती है। साथ ही नकली नोटों का पता लगाने के लिए सभी बैंक शाखाओं/चिन्हित बैक ऑफिसों और मुद्रा चेस्ट शाखाओं में मशीन लगाई गई है।