Punjab

Punjab पुलिस ने गांव वल्टोहा के सरपंच पर फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब
Spread the love

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध

गैंगस्टर प्रभजीत दासूवाल द्वारा की गई जबरन वसूली की कोशिश से जुड़ा है हमला; जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला तरनतारन के गांव वल्टोहा संधूआं में हुई फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों अजदीप सिंह और एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोमवार को दी।

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 मार्च 2025 को तरनतारन के गांव वल्टोहा संधूआं में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी, जिसमें गांव के सरपंच झरमल सिंह और उनका ड्राइवर घायल हो गए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस हमले के तार विदेशी गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा की गई फिरौती की मांग से जुड़े हैं। प्रभजीत ने पीड़ित से 30 लाख रुपये की मांग की थी। मामले की गहन जांच जारी है।

अधिक जानकारी साझा करते हुए एडीजीपी AGTF प्रमोद बान ने बताया कि एआईजी गुरमीत चौहान की निगरानी में AGTF की टीमों ने तरनतारन के घड़ियाला क्षेत्र से दोनों आरोपियों को खोज कर गिरफ्तार किया।

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिमन्यु राणा ने बताया कि इस केस में दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में घड़ियाला के अनमोल सिंह उर्फ मोला को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि हमले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में वल्टोहा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 308(4), 111, 324(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 21 दिनांक 11-3-2025 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।