Punjab

Punjab में पारदर्शी और बेहतर सेवाओं के लिए आप सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: Hardeep Mundian

पंजाब
Spread the love

राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।

यहां जारी एक प्रेस बयान में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Minister Hardeep Singh Mundian) ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: चंडीगढ़ में AAP की सोशल मीडिया टीम का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, मनीष सिसोदिया हुए शामिल

मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Minister Hardeep Singh Mundian) ने कहा कि सरकार लोक हितैषी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत ये तबादले किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी।