Richa Anirudh parts ways with digital platform ‘Kadak’

Richa Anirudh: सीनियर एंकर ऋचा अनिरुद्ध का नेटवर्क18 इंडिया से इस्तीफा

TV
Spread the love

Richa Anirudh: वरिष्ठ पत्रकार और सीनियर एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने नेटवर्क18 मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ से अलग होने का फैसला किया है। सूत्रों की माने तो उनका कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2026 के अंत तक था, लेकिन उन्होंने 30 मई को ही अपना इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद नोटिस पीरियड पूरा कर रही थीं। ऋचा अनिरुद्ध ने अगस्त 2025 में बतौर कंसल्टेंट ‘कड़क’ जॉइन किया था। यहां वह ‘अनकही’ नाम के शो की मेजबानी कर रही थीं।

ऋचा अनिरुद्ध ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में ज़ी न्यूज़ से रिपोर्टर और एंकर के रूप में की थी। इसके बाद वह चैनल 7 से जुड़ीं, जो बाद में आईबीएन7 और फिर न्यूज़18 इंडिया के नाम से जाना गया।

वर्ष 2007 में उन्हें चर्चित शो ‘जिंदगी लाइव’ की एंकरिंग का मौका मिला। यह शो उनकी पहचान का सबसे बड़ा आधार बना और इसकी लोकप्रियता ने उन्हें देश की प्रमुख टीवी एंकरों की कतार में खड़ा कर दिया। इस शो के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले और उनकी एंकरिंग को व्यापक सराहना मिली।