30 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 25वां दिन है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए.एम. से 12:27 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 3:59 पी.एम. से 5:17 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ है तथा रविवार होने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त करने हेतु सूर्य को अर्घ्य, पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। आज परिवार से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। मधुर वाणी से संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपको किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना दिख रही है। रात्रि का समय परिवारजनों के साथ बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है, लेकिन आप अपने संयम से उन चुनौतियों को भी डटकर सामना करेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश होंगे, वह आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को आज फिजूल के खर्चों से बचना चाहिए। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्ष वर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्य क्षेत्र में कामों में कुछ समस्याएं आएंगी, इसलिए आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखें। जीवन साथी को आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल कारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। आज के दिन मधुर वाणी का प्रयोग करें। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां बखुबी निभाएंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस होगी। आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर अपने किसी पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छे स्कीम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में बेहतर लाभ देगी। किसी मकान के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन लेना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए शुभ कारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। नवम कर्म भाव में बृहस्पति मिथुन राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपनी धन संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी नई नौकरी का बुलावा आ सकता है। माता जी को सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ थोड़ा अधिक रहेगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपका बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन कुछ अजनबी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सब बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से जुटेंगे। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उसे भी पूरा करके ही दम लेंगे। आपको यदि कोई सेहत संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
