Shanidev: जून का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है।
Shanidev: जून महीने की शुरुआत के साथ ही न्याय के देवता शनिदेव (Shanidev) कुछ खास राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। वर्तमान में शनिदेव मीन राशि (Pisces) में विराजमान हैं, जिससे मेष राशि (Aries) पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो चुकी है, कुंभ राशि (Aquarius) अंतिम चरण में है और मीन राशि वाले दूसरे चरण से गुजर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ज्योतिषियों के मुताबिक, इस समय वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनिदेव (Shanidev) की विशेष अनुकंपा रहेगी। इससे इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। रुके हुए काम बनने लगेंगे, किस्मत का साथ मिलेगा और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!
इन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा
वृष राशि
वृष राशि (Varash Rashi) के जातकों के लिए जून महीना सौभाग्य लेकर आया है। सेहत में सुधार रहेगा और मन में संतोष की भावना उत्पन्न होगी। मधुर वाणी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और यश में वृद्धि होगी। धन-सम्पत्ति बढ़ेगी, निवेश से लाभ होगा और आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। लंबे समय से चल रही मानसिक या शारीरिक समस्याओं से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि (Mithun Rashi) वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है। गुरु का गोचर और शनिदेव की कृपा इन दोनों का साथ इन्हें मानसिक प्रसन्नता और आंतरिक संतुलन देगा। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। कठोर मेहनत से सफलता मिलेगी और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। सरकारी तंत्र से भी धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!
तुला राशि
तुला राशि (Tula Rashi) के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर है। शनिदेव की कृपा से अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। कामकाज में नयापन और उत्साह रहेगा। बड़े भाई से संबंध मधुर होंगे और सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, घमंड और भौतिक विषयों में अत्यधिक लिप्तता से बचने की सलाह दी जाती है। शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए शनिवार को काले वस्त्र, तिल या काले उड़द का दान करना शुभ रहेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
