Fire in supertech ecovillage-1

Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 में आग से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

कूड़े के ढेर में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार

Greater Noida West: ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 से आ रही है। जहां टावर S3-b के पीछे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कूड़े के ढेर में लगी थी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची मेंटनेंस टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए वहां से लोगों को दूर हटाया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक काफी दिनों से यहां कूड़े का ढेर इकट्ठा था, लेकिन आज इसमें आग लग ही गई। वो तो गनीमत रही कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।