18 June 2025 Ka Rashifal

18 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

18 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 18 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। यह तिथि 18 जून की दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। फिर सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही रात 12 बजकर 23 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पंचक काल भी है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आपके लिए आय के नए स्रोत बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में उन्नति के द्वार खुलेंगे। आपको ऑफिस में वरिष्‍ठ लोगों से सहयोग मिलेगा और आपके लिए धन लाभ के येाग बने हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में शाम को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी भागीदारी सामाजिक आयोजनों में बढ़ेगी और कोई नया मित्र बन सकता है। युवा वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल-मुलाकात करने आ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को हर काम काफी संभलकर करने की सलाह है। कोई रहस्य या लंबे समय से छिपी जानकारी उजागर हो सकती है। यह दिन उन कार्यों के लिए अनुकूल है जिनमें कल्पना, शोध या मानसिक कौशल की आवश्यकता हो। आज आप किसी पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ या बीमा, विरासत से संबंधित लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक संबंधों में विश्वास बनाए रखें, किसी की बातों में आकर संदेह से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर कमर या जोड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य आगे आएं, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी से चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए दूर करने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से भी आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में साख और व्यावसायिक दक्षता का परीक्षण होगा। आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है, लेकिन आपकी संगठित कार्यशैली और समय प्रबंधन कौशल से सब संभल जाएगा। ऑफिस में आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। जो लोग पब्लिक सेक्टर या सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं उन्हें अतिरिक्त दायित्व दिए जा सकते हैं। वित्तीय मामलों में भी दिन व्यस्त रहेगा। कोई पुराना भुगतान अटक सकता है, पर उसकी प्रक्रिया शुरू होगी। अगर जॉब में बदलाव चाहते हैं तो प्रयास करना लाभप्रद रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मामले को छोटा नहीं समझना है। आप मौज-मस्ती में रहने के कारण कामों में लापरवाही कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा करने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई धोखा हो सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग व्यावसायिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों में सामंजस्य बैठाने में सक्षम रहेंगे। घर से जुड़े कार्यों की व्यस्तता के बावजूद ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। जो लोग रियल एस्टेट, आर्किटेक्चर या कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय है। नए प्रॉजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बैंकिंग और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। अगर आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के संकेत मिल रहे हैं। शाम को मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना उपयोगी होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को निपटाने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों की वाणी और व्यावसायिक सूझबूझ से आर्थिक क्षेत्र में नए द्वार खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए धन प्राप्ति और लेन-देन में स्थिरता आने के संकेत हैं। वेतनभोगियों को बोनस या अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। क्लाइंट मीटिंग्स में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा। जॉब बदलने का विचार है तो उस दिशा में कदम बढ़ाना शुभ रहेगा। शिक्षा, लेखन, एडवोकेसी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को पदोन्नति या कार्य विस्तार की संभावना बन रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्यरत लोग अपने नेटवर्क को बढ़ाने में सफल होंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं उन्हें समस्या दे रही थी, तो वह आज बेहतर लाभ देगी, जिससे उनकी इनकम भी बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों से हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, स्थिति नियंत्रण में आएगी। विदेशी कंपनियों, मल्टीनेशनल या आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग किसी महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट को फाइनल कर सकते हैं। यदि आप दूरसंचार, मेडिकल या साइबर सुरक्षा से जुड़े हैं तो दिन अत्यंत लाभप्रद है। कोई पुराना ईमेल, कॉल या कांट्रैक्ट अचानक लाभ दिला सकता है। अगर स्टडी या जॉब के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, लाभ की संभावना बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आप अपने मित्रों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आप अपने घर-परिवार में चल सही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।