21 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 21 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि 21 जुलाई की सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। साथ ही सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है। फिर शाम 7 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। इसके बाद रात 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कामदा एकादशी व्रत है।

मेष राशि (Aries) आपको अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। व्यापार के मामले में आपके पुराने अनुभव अब काम आ सकते हैं, जिससे लाभ मिलने की भी संभावना है। कामकाज के सिलसिले में नए संपर्क बनाना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप पैसा कहीं अटका हुआ था, तो वह अब अचानक से आपको प्राप्त हो सकता है। इसी के चलते धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास गहरा होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करे, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है। आप किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Astro: शुक्र-मंगल का अद्भुत योग, इन 4 रशियों पर बरसेगी कृपा!
मिथुन राशि (Gemini) अगर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं चल रही थी, तो अब उनका समाधान मिल सकता है। दिन के अंत में आपको छोटे-छोटे लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप छोटा व्यवसाय करते हैं, तो खुद पर विश्वास करें क्योंकि यही आगे चलकर बड़ा बन सकता है। रात के समय आप मित्रों और परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि अटका हुआ धन था, तो उसके मिलने की संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे से आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी दूसरे पर ज्यादा डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ मामलों में चुप लगाना होगा। आप छोटे बच्चों को कहीं घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
सिंह राशि (Leo) आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में उन लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको अनावश्यक चिंताओं से भी बचना होगा, अन्यथा मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ सकता है। व्यापार के मामले में आपको नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन आपको किसी भी अनजान व्यक्ति से पैसों की लेन-देन से बचना होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते रहे बना रहे हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।
तुला राशि (Libra) आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सही समाधान न मिलने का कारण मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। साथ ही, आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को पैदा कर सकती है। कामकाज के सिलसिले में कहीं दूर या पास की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। लेकिन किसी कारण इसके टलने की भी संभावना बनी हुई है। व्यापार में काम धंधा धीमी गति से चल सकता है और घर-परिवार की समस्याओं से भी मन कुछ परेशान रह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अफसर हाथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी परिजन से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी अपने भाई व बहनों से एकजुटता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः Guru Uday: 12 साल बाद बरसेगी बृहस्पति की कृपा, इन 3 रशियों का आया अच्छा टाइम!
मकर राशि (Capricorn) दिन मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको किसी भी बड़े अधिकारी से बहस या कहासुनी करने से बचना होगा। ऐसा करने से भविष्य में नुकसान हो सकता है। आपके लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से आपकी किस्मत चमक सकती है और समाज में सम्मान बढ़ेगा। आप मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है आपके शत्रु भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में कोई गड़बड़ी न करें। आज आपके बॉस का व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के मिलने की संभावना है। आप आज चांद धर्म के कामों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) आप कोई वाहन या भूमि खरीद सकते हैं। साथ ही, स्थान परिवर्तन का भी शुभ संयोग बनता दिख रहा है। गोचर के प्रभाव से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने सुख और घर के उपयोग के लिए आप कुछ प्रिय वस्तु भी खरीद सकते हैं। लेकिन शाम होते होते कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
