9 April 2025 Ka Rashifal

9 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट मघा नक्षत्र तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी का व्रत किया जायेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: डेली धुलते हैं कपड़ा तो हो जाएं सावधान, नहीं तो घर में आ सकती है दरिद्रता!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम करने के लिए काफी अच्‍छा वक्‍त आपको मिल जाएगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको काफी संघर्ष करने के बाद सफलता मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप दूर कहीं जाने के बारे में सोच सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके कुछ नए इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी बड़े टेंडर के मिलने से काफी खुश रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए समय तेजी से आगे बढ़ने का है और कारोबार में आपकी तरक्‍कर को देखकर सभी लोग चौंक जाएंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा और आपको तरक्‍की की यही गति बनाए रखना जरूरी होगा। भविष्य में नुकसान हो सकता है, इसलिए, बेकार की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। बेकार की बातों पर ध्‍यान न दें और अपने काम पर फोकस करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को कारोबार की चिंता रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है और आपकी मेहनत के अनुपात में आपको सफलता नहीं प्राप्‍त होगी। आप नौकरी या व्यवसाय में सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना होगा और आपके लिए धन लाभ का दिन रहेगा। मेहनत करने पर सफलता प्राप्‍त होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कुछ नई-नई खोज करेंगे, जिससे आप अपने बिजनेस में भी अच्छी ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आपके सहयोगी भी आपकी खूब तारीफ करेंगे, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका दान-धर्म के कार्यों में भी काफी रुचि रहेगी। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग लाभ से भरे होंगे और आपको धन सम्‍मान के मामले में कहीं से कोई काम की जानकारी मिल सकती है। आप किसी कारण से थोड़ा चिंतित और परेशान भी रहेंगे। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं, लेकिन कुछ आप अपनी गलत सोच के कारण खुद ही खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपके विरोधी आपके सामने खड़े हो सकते हैं। आप अपनी हिम्मत और समझदारी से ही उन्हें हरा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको खर्चा भी अधिक होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने किसी सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके किसी प्रतियोगिता के परिणाम भी आने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन काफी सकारात्‍मक रहेगा और आपको किसी नए व्‍यक्ति से लाभ होगा। आपको अपने परिवार के बारे में सोचकर कोई निर्णय लेने की सलाह है। किसी नए व्यक्ति से लाभ मिलेगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको रुका हुआ पैसा मुश्किल से मिलेगा। आपको रोजाना के काम सही से निपटाने के बारे में सोचना चाहिए। व्यवसाय में तरक्की से आपका आत्‍मि‍वश्‍वास बढ़ेगा। आपको रात के समय किसी शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बस अपनाएं ये सरल उपाय

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपके व्यस्त रहने के कारण अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रिश्तों में खटास आने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और आप बिजनस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना आपसे कोई गलत फैसला हो सकता है। पुराने झगड़ों से छुटकारा मिलेगा और अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, क्योंकि समय आपके लिए बहुत अनुकूल है तो आप लाभ हासिल करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा, लेकिन आप उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे। आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने पारिवारिक कामों को लेकर योजना बनाएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।