TV9 Network: मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी Strategic HR Professional जसप्रीत सिंह बलूजा ने TV9 Network में चार वर्षों से अधिक के सफल कार्यकाल के बाद संस्थान से विदाई ले ली है। अपने कार्यकाल के दौरान जसप्रीत ने TV9 Digital & Corporate के लिए Strategic HR Lead के रूप में अहम भूमिका निभाई और Leadership Teams के साथ मिलकर प्रमुख Business Functions को दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
करीब दो दशकों से बतौर HR Professional जसप्रीत, मीडिया जगत में अपने ‘People-First Approach’ के लिए पहचाने जाने वाले जसप्रीत के पास:
- Strategic HR Business Partnering
- Leadership Hiring
- Employee Relations
- Organisational Development
जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काम करने का व्यापक और सफल अनुभव है।

जसप्रीत ने LinkedIn Post लिखा जिसमें उन्होंने चार वर्षों के शानदार सफर के लिए TV9 Network का शुक्रिया अदा किया। जसप्रीत ने लिखा-
यह वास्तव में एक बेहद सुखद अनुभव रहा, जिसने मुझे आगे बढ़ने, बड़ी जिम्मेदारियां संभालने और TV9 Bharatvarsh, Digital, Sales & Allied Functions तथा News9 की बेहतरीन टीमों के साथ काम करने का अवसर दिया।
मैं हमारी CHRO देवलीना एस. और क्षिप्रा पाटिल का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया, मुझे गाइड किया साथ ही एक HR प्रोफेशनल के रूप में अपने काम को निभाने की आजादी दी।
क्या होगी अगली पारी?
फिलहाल जसप्रीत ने अगले कदम का खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो जल्द ही एक बड़े नेशनल न्यूज चैनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
खबरी मीडिया की तरफ से जसप्रीत बलूजा को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई !!
