Astro: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 23 जुलाई 2025 को आकाश में एक दुर्लभ और प्रभावशाली ग्रह संयोग बन रहा है।
Astro: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 23 जुलाई 2025 को आकाश में एक दुर्लभ और प्रभावशाली ग्रह संयोग (Grah Sanyog) बन रहा है। इस दिन शुक्र और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग (Center Drishti Yoga) का निर्माण होगा। यह संयोग प्रेम, सौंदर्य, ऊर्जा और भौतिक सुखों का अद्भुत संतुलन प्रदान करता है। विशेष रूप से यह योग चार राशियों (Zodiac Signs) के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होने जा रहा है।

क्या है केंद्र दृष्टि योग?
वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में जब दो ग्रह एक-दूसरे को केंद्र (1, 4, 7, 10 भाव) से दृष्टि देते हैं, तो विशेष ऊर्जा और शुभ फल प्रदान करने वाला योग बनता है। इस बार शुक्र और मंगल जब इस दृष्टि में आएंगे, तो कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।
ये भी पढ़ेंः Guru Uday: 12 साल बाद बरसेगी बृहस्पति की कृपा, इन 3 रशियों का आया अच्छा टाइम!
वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ रहेगा। शुक्र और मंगल के प्रभाव से आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। करियर में तरक्की के साथ-साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस योग से कई अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार, रुके हुए कार्यों की पूर्ति, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह योग वरदान की तरह है। शुक्र की कृपा से सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी, जबकि मंगल के प्रभाव से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र से जुड़े नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के लिए यह योग अत्यंत मंगलकारी साबित होगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और धन लाभ होगा। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में संतुलन बनेगा। इसके अलावा, विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Bholenath: भगवान शिव को प्रिय है ये 3 राशियां, हमेशा रखते हैं ध्यान!
ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और मंगल का यह केंद्र दृष्टि योग प्रेम, ऊर्जा और भौतिक सुखों का संतुलित मेल लाता है। यह दुर्लभ संयोग इन चार राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी होगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
