18 October 2025 Ka Rashifal

18 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

18 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 है और पंचांग के अनुसार यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि दोपहर 12:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है, जो शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात 10:11 बजे तक सिंह राशि में स्थित रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे।

आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए उत्तम समय माना जाता है। वहीं राहुकाल सुबह 9:15 बजे से 10:40 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए।

आज के दिन कई विशेष पर्व और अवसर भी हैं, जिनमें रमा एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, धनतेरस और यम दीपम शामिल हैं। इसके साथ ही, आज शनिवार व्रत भी रखा जा सकता है, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्या रहने से आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने कामों को भी थोड़ा धैर्य से ही निपटाएं। आप किसी से दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील भी अटक सकती है। बिजनेस में आप अत्यधिक मात्रा में धन लगाने से बचें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से मतभेद संभव दिख रही है। हालांकि अपने कार्य कौशल और आत्मविश्वास से आप विरोधियों पर भी आज के दिन विजय प्राप्त कर लेंगे। घर के उपयोग के लिए किसी वस्तु की आज खरीदारी कर सकते हैं। शुभ कार्यों में खर्च के योग बन रहे हैं। वहीं, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी, जिसके लिए आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी होगी। परिवार में भी सदस्यों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। कोई प्रिय वस्तु यदि खो हो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय लेकर आया है। चंद्रमा के अनुकूल प्रभाव से व्यापार और साझेदारी में सफलता के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जीवनसाथी और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं। आज के दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। लेकिन अत्यधिक परिश्रम से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई परिजन आपसे मेल मिला करने आ सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान रहने वाला है। शनि और केतु का योग उत्तम संपत्ति प्राप्ति का संकेत दे रहा है। इस दौरान समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लेकिन जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी से आपको थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि धैर्य बनाए रखें। शाम से रात तक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी शुभ समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।

ये भी पढ़ें: Astrology: दिवाली बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि नक्षत्र में मंगल की एंट्री

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार से भरा रहेगा। दूसरों की मदद करने करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि होती दिख रही है। आज के दिन सहकर्मियों के अंदर आपके प्रति जलन की भावना पैदा हो सकती है। आपका शाम का समय धार्मिक गतिविधियों, देव दर्शन और भक्ति में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में यदि लंबे समय से आपको कोई समस्या दे रहा था, तो वह भी आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मंगल की स्थिति परिवार में अशांति और मतभेद उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा। परिजनों की सहायता करते समय थोड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। रात का समय परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों को प्लानिंग करके चलेंगे, जिससे आप अपने कामों में आसानी से आगे बढ़ेंगे। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है और आपको किसी पुरस्कार से भी नवाजे जाने की संभावना है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः Astrology: दिवाली के बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, झटके में आएगा पैसा!

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। गुरु का प्रभाव करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। युवा वर्ग के लोगों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। शाम से रात्रि तक मेल-मिलाप और आनंद का माहौल रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।