Astrology

Astrology: दिवाली बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि नक्षत्र में मंगल की एंट्री

Yours राशि
Spread the love

Astrology: दिवाली के बाद ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा।

Astrology: दिवाली के बाद ग्रहों की चाल (Movement of Planets) में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। बता दें कि, ग्रहों के सेनापति मंगल 1 नवंबर को शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है और उसके कुछ दिन बाद ही मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। मंगल 18 दिनों तक शनि के अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे और फिर 19 नवंबर को अगले नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Pic Social Media

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल का यह गोचर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इन 6 राशियों के लिए यह परिवर्तन कैसे लेकर आएगा सौभाग्य और तरक्की।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। पराक्रम रंग लाएगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में सुधार के संकेत हैं और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कामकाज और आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा लोग नई जॉब के प्रस्ताव पा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर धन संबंधित मामलों में सफलता लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। कारोबार में उन्नति की संभावना है और धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनी रहेगी और रोज़गार में तरक्की संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय शुभ और फलदायक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और धन-संपदा में वृद्धि होगी। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कामकाज बेहतर रहेगा और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा और धन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार में प्रयास करने वालों को भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।