1 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 1 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में दिन लाभ से भरा होगा और आपको हर प्रकार का सहयोग परिवार के लोगों से मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई भी काम बिना सोचे न करें तो आपको लाभ होगा। शाम तक आपको कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। हालांकि काफी समय से रुका कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की आप योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को लाभ होने की उम्मीद है और आपको हर कार्य समय से पूरा करने पर फोकस करना चाहिए। सावधानी से कार्य करें और अपने काम पर फोकस करें। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है तो सावधान रहकर अपने कार्य पूर्ण करें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन खुश होगा और शाम के वक्त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। रात में उत्साह बढ़ाने वाले मांगलिक कार्य होने से आपको काफी खुशी होगी।
कर्क राशि (Cancer) आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा काम मिलने से आपको कुछ और लोगों को भी शामिल करना पड़ सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी मीठी वाणी से आपको सम्मान मिलेगा और शिक्षा के मामले में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको किसी मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और धन के मामले में लाभ होगा। आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव होगा और आपके शत्रु आपस में लड़कर समाप्त हो जाएंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। रक्त संबंधों रिश्तों में मधुरता आएगी। माता-पिता आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे आप प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मंदिर में भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों का दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा और आपके लिए कार्यक्षेत्र में काफी सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और आपको धन लाभ होगा। आपकी कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। विरोधी हार जाएंगे। कहीं जरूरी कार्य से आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है और इसमें आपको धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। सामाजिक कामों पर आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप अपनी कला से अच्छा नाम कमाएंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते करना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को लाभ होगा और कुछ लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं और आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। सोने चांदी के कारोबारियों को धन लाभ होगा और कहीं से कोई काम की जानकारियां आपको मिल सकती हैं। सरकार से निकटता और सहयोग का लाभ मिलेगा और आपको ससुराल पक्ष के लोगों से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाए। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन पार्टनरशिप आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लेागों के लिए करियर के मामले में दिन परेशानियों भरा हो सकता है। बिना वजह विवाद और शत्रुता हो सकती है। आपको अपनी बुद्धि से किए गए कार्य में हानि और निराशा हो सकती है। किसी बुरी खबर को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी से वाहन चलाएं और किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से बचें। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। शाम तक कोई बड़ी खबर आपको मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन तीनों जीवों का आना शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा!
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निजी मामलों में आप थोड़ा ध्यान देकर कामों को करें। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे, तभी आपके काम पूरे होंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
