21 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि भक्ति

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Kalki Avtar: 64 कला से परिपूर्ण इस दिन धरती पर उतरा, भगवान का कल्कि अवतार

मेष राशि(Aries)  आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

 मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

कर्क राशि(Cancer)  कर्क राशि वालों का दिन आज सुखमय रहेगा। काफी दिनों बाद लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी की मन की बात जानने की कोशिश कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ व धार्मिक वातावरण रहेगा। संतान के लिए दिन अनुकूल है। नई नौकरी मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

 सिंह राशि (Leo)    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों के लिए सितारों की चाल स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेगी। अनावश्यक और गलत खानपान से परेशानी हो सकती है। हालांकि पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा, घरवाले आपको समझाएंगे। काम के सिलसिले में तेज गति से काम करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

मीन राशि(Pisces)  आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-21 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 21 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)