18 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 18 जनवरी को रात 1 बजकर 16 मिनट तक शोभन योग रहेगा। शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए शोभन योग उत्तम माना गया है।
इस योग में शुरू की गई यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है। मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। साथ ही जिस कामना से यात्रा की जाती है वह भी पूरी होकर आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही शनिवार दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का दिन काफी बिजी रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको अपने बच्चों के काम से काफी इधर-उधर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मी और घर में छोटे लोग आपका साथ देंगे। किसी से उपहार मिलने से मन खुश रहेगा। फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप किसी काम को लेकर माताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। दिन सफलता से भरा रहेगा। आपकी कोई खोई हुई चीज आपको वापस मिल सकती है। पुराना उधार वापस मिल सकता है। इससे आप बहुत खुश होंगे। सारे काम बिना रुकावट पूरे होंगे। पूरे दिन कई सरप्राइज मिलेंगे। उपहार और सम्मान मिलने से दिन आनंद में बीतेगा। शाम के वक्त आप कहीं जाकर परिवार के लोगों के साथ सेलिब्रेट करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने होंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके घर में पूरा दिन काफी खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं। किसी मुकदमे में जीत हो सकती है। कमाई बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। लेखक और पत्रकारों को सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। लाभ और सम्मान दोनों मिलेंगे। मन खुश रहेगा। आपका काफी समय से कोई रुका कार्य बन सकता है। इस कार्य से आपको आर्थिक लाभ भी होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी। यदि आपका कुछ लेनदेन रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन सम्मान से भरा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं। विरोधियों को हराएंगे और अपने काम पर आप ठीक से फोकस करके उसे पूरा कर लेंगे। अपने काम काम को आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। कारोबार की सभी योजनाएं सफल होंगी। पुराना कर्ज चुका पाएंगे और काम को आगे बढ़ाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी के कहने में आकर अपने बिजनेस में कोई बदलाव न करें। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम को लेकर भी आपका थोड़ी टेंशन रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नहाने के बाद भूलकर भी ना करें ये ग़लतियां
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको करियर में लाभ होगा। रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में माहौल अच्छा बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। इसके लिए सहकर्मियों का साथ जरूरी है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर ध्यान लगाएं तो आपको लाभ होगा। जो भी मिलेगा, वह आपकी मेहनत का फल होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप घर-परिवार में सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और करियर-कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा काम करना पड़ेगा। बाद में सब ठीक हो जाएगा। हर मामले में धैर्य रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे नुकसान हो। आपने एक ही दिन में बहुत सारे रुके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमने-फिरने से मन प्रसन्न होगा। आपको कहीं से एक साथ बहुत सारा पैसा मिल सकता है और आपके रुके कार्य बन जाएंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। लंबी निवेश योजनाओं को गति मिलेगी। आपके काम की गति काफी तेज रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।