Shani Dev: साल 2025 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में कई बड़े बदलाव (Big Changes) होने जा रहे हैं, जो सभी राशियों (Zodiac Signs) पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। इन्हीं बदलावों में सबसे अहम है शनिदेव (Shanidev) की चाल, जो इस साल विशेष महत्व रखती है। ज्योतिष (Astrology) के मुताबिक, शनि की स्थिति में आया यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए जहां शुभ संकेत लेकर आएगा, वहीं 3 राशियों के लिए यह टाइम बेहद कठिन और कष्टदायक साबित हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि 29 मार्च 2025 को शनिदेव (Shanidev) ने मीन राशि में गोचर किया है और अब वे 13 जुलाई 2025 से वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। यह वक्री चाल पूरे 138 दिनों तक चलेगी। इस दौरान शनि की चाल उल्टी (Saturn’s Reverse Motion) होने से इन तीन राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
इन राशियों पर कहर बरपाएंगे शनिदेव
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री चाल काफी परेशानियों भरी रह सकती है। इस दौरान व्यापार में घाटा होने की आशंका है, जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा क्योंकि अचानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों लिए शनि का गोचर जहां कुछ राहत लेकर आया था, वहीं अब वक्री चाल उनके लिए परेशानी बन सकती है। नौकरी करने वालों को करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को घाटा हो सकता है और घरेलू जीवन में बुजुर्गों की हेल्थ चिंता बढ़ा सकती है। चिकित्सा खर्चों में इजाफा होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए इस अवधि में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं और निवेश में नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना फिलहाल टाल दें, क्योंकि करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
