Noida

Noida: नोएडा के वेदवन पार्क में ये क्या हो गया?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida के वेदवन पार्क से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए

Noida News: नोएडा के सेक्टर-79 स्थित वेद वन पार्क (Ved Ven Park) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि वेदवन पार्क नोएडा (Noida) के ही लोगों का नहीं, बल्कि आस पास के दूसरे शहर के लोगों को काफी पसंद है। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को तो यहां लोगों की भीड़ काफी ज्यादा रहती है। यहां पर सबसे आकर्षित करने वाला लेजर फाउंटेन शो है। गुरुवार को इसी फाउंटेन (Fountain) में लगा सामान चोरी हो गया। इसके कारण से शाम के समय पार्क में रौनक समाप्त हो गई है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इन 8 सेक्टर्स के लिए अच्छी ख़बर

Pic Social Media

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा मामला कोतवाली सेक्टर-113 (Kotwali Sector-113) का है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि 14 तारीख की रात को वेद वन पार्क (Ved Ven Park) में अज्ञात चोर आए। चोरों ने पार्क में लगे फाउंटेन का लगभग 110 नेजल चोरी कर ले गए। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। वहीं, पार्क में बाउंड्री वॉल (Boundary Wall) भी छोटी है। पार्क में लगभग 5 गार्ड की ड्यूटी होती है। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: स्टूडेंट्स को बस में मुफ्त में सफर.. केजरीवाल का दिल्ली वालों को ऑफर!

जानिए पुलिस ने क्या कहा

पार्क में देखरेख की जिम्मेदारी हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिक और ग्रीन डेकोर ठेकेदार के पास है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। पार्क में तैनात पांच गार्ड को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।