15 December 2025 Ka Rashifal

15 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

15 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 15 दिसंबर 2025 से पौष मास का 11वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आज सफला एकादशी है। वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो कि 9:19 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 एएम से 12:37 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 8:24 एएम से 9:41 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।  आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज आपकी राशि से पंचम भाव में चन्द्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न करेगा। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी रहेगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायं 5 बजे के बाद चन्द्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने के उपरान्त कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान  करेगी, जो आपको टेंशनों को बढ़ाएगी। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और आपका कोई पारिवारिक मामला समस्या बन सकता है। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को आसानी से कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज भावनाएं भीतर ही भीतर काम करेंगी और आप हर बात को गहराई से महसूस करेंगे। बाहर से शांत दिखेंगे, लेकिन मन में विचारों की हलचल रहेगी। दूसरों की छोटी टिप्पणी भी आपको आत्मविश्लेषण में डाल सकती है। यह दिन खुद को समझने, भावनात्मक सीमाएं तय करने और मन को स्थिर रखने का है। अपनों का सहयोग मानसिक संबल देगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में बढ़िया रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो उन्हें भी दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने घर किसी नए कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर भ्रम बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके कुछ पारिवारिक मामले आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। माता-पिता की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपके ऊपर थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की अपने पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। आपकी इन्कम में वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। अविवाहित जातकों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे उनका रिश्ता और बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। संतान की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। जीवनसाथी को भी किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं, लेकिन आप अपने भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने की आवश्य सोचें। जो जातक विदेशों से व्यापार करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए ईमानदारी से काम  करने के लिए रहेगा। निजी मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपका कोई रक्त संबंधी समस्या आपको परेशानी दे सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें