जनता बोल रही है अबकी बार 400 पार- डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत लगातार गौतमबुद्ध नगर के गांवों का दौरा कर रहे हैं, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गांव चलो अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर के गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं साथ ही उनका हल निकालते भी दिख रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के लोगों को अपने सांसद का यह अंदाज खूब भा रहा है।
सासंद के गांव चलो अभियान से गौतमबुद्ध नगर के लोग काफी खुश हैं, और लोग बड़ी आसानी से अपनी समस्या को अपने जनप्रतिनिध तक पहुंचा पा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः लोगों को पंसद आ रहा है डॉ. महेश शर्मा का सांसद आपके द्वार कार्यक्रम

गाँव चलो अभियान के अंतर्गत सांसद डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के ग्राम सभा मुंजखेड़ा एवं कादलपुर (Kadalpur) पहुंचे और वहां के स्थानीय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही डॉ. शर्मा ने लोगों के केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। साथ ही सांसद महेश शर्मा ने ग्राम सभा के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में कमल खिलाने की अपील की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के संसदीय क्षेत्र अभियान के दनकौर के ग्राम सभा नोरंगपुर एवं अट्टा फतेहपुर पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के लोगों से एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में फिर से मोदी सरकार को वोट देने की अपील की।