CM मान का बड़ा हमला बोले केजरीवाल जी की बीमारी का बनाया जा रहा मजाक

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा हमला बोला है। सीएम मान ने बोले कि सीएम अरविंद केजरीवाल जी (CM Arvind Kejriwal Ji) की बीमारी का मजाक बनाया जा रहा हैं। और उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः आज से CM मान का मिशन 13-0 शुरू..जानिए पूरा कार्यक्रम

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) का शुगर लेवल (Sugar Level) हर समय बढ़ता-घटता रहता है। बहुत दुख की बात है कि विरोधियों द्वारा उनकी बीमारी का मजाक बनाया जा रहा है। जेल से बाहर आने के लिए कोई अपना शुगर लेवल नहीं बढ़ाता।

राज्यपाल अकेले तमिलनाडु, केरल, बंगाल, दिल्ली या पंजाब के मुख्यमंत्रियों को क्यों परेशान करते हैं? क्या ये 5-6 राज्य देश का हिस्सा नहीं हैं? मोदी साहब, हमारे साथ भेदभाव क्यों?

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा हमला..बोले ना मुझे कोई डरा सकता है..ना ही कोई खरीद सकता है

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।