KL राहुल को झाड़ लगाने वाले कौन है संजीव गोयनका, जाने कितनी है इनकी नेटवर्थ

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में सब कुछ सही से चल रहा था लेकिन हैदराबाद (Hyderabad) में खेले गए आईपीएल के 57वें मैच में कुछ ऐसा घटा जिसने पूरे आईपीएल (IPL) को शर्मशार कर के रख दिया है। दरअसल लखनऊ (Lucknow) और हैदराबाद के बीच खेले गए इस बड़े मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ को हैदराबाद की टीम ने बड़ी मात दे दी। जिसके बाद लखनऊ टीम के मालिक और कप्तान के बीच मैदान पर ही बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ेः अंपायर से बहस करना सैमसन को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
यह आईपीएल इतिहास (IPL History) की सबसे बड़ी हार थी, क्योंकि SRH ने 166 रन के लक्ष्य को केवल 58 गेंदों में हासिल कर लिया था। पारी में 62 गेंदें शेष रहते हुए यह आईपीएल में सबसे शानदार जीत है। स्वाभाविक रूप से टीम के मालिक गोयनका काफी गुस्से में नजर आए।

वीडियो में दिख रहा है कि टीम मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को गुस्से के कुछ सुना रहे है और राहुल चुप चाप उनकी बातें सुन रहे है। फैन्स ने लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका के इस बर्ताव की जमकर आलोचना की है और सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। जब चीजें इतनी फ़ैल गई है तो यह जानना भी अहम हो जाता है कि संजीव गोयनका कौन है?

Pic Social Media

जब गोयनका गुस्से में थे तो इस दौरान राहुल और लैंगर शांत रहे और सब कुछ सहन करते रहे। राष्ट्रीय टेलीविजन पर शायद ही कभी ऐसा दृश्य दिखाया गया हो।

गोयनका का मामला इसलिए और भी चर्चित हो गया क्योंकि वह एक मशहूर नाम हैं। इसके अलावा, शायद वह यह भूल गए कि मैदान पर कैमरों की भरमार के कारण कुछ भी छिपा नहीं रह सकता। उन्हें अपनी टीम की हार पर दुखी होने का पूरा अधिकार है, लेकिन क्रिकेट के मामलों में अपने कप्तान पर अपनी भड़ास निकालना कहां तक सही है।

कौन हैं संजीव गोयनका?

संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) न केवल बिजनेस बल्कि स्पोर्ट्स बिजनेस के बड़े खिलाड़ी हैं। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि LSG के मालिक संजीव गोयनका एक प्रसिद्ध व्यवसायी और RPSG ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के राजस्व के साथ RPSG ग्रुप का मुख्यालय कोलकाता में है। उनकी अन्य संपत्तियों में सुपरमार्केट चेन स्पेंसर और स्नैक्स ब्रांड टू यम्म शामिल हैं। 1961 में जन्मे गोयनका की उम्र इस समय 63 साल है। गोयनका ग्रुप का मुख्य कार्य बिजली और प्राकृतिक संसाधन से जुड़ा है।

Pic Social Media

RPSG संगठन में 50 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। उनके इस ग्रुप में लाखो शेयरहोल्डर भी हैं। 60 वर्षीय गोयनका RP-संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं। साल 2001 में वह कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडिस्ट्रीज (CII) के अध्यक्ष बने थे, तब वह इस संगठन से सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। वह आईआईटी खड़गपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

ये भी पढ़ेः IPL 2024: लखनऊ की कप्तानी छोड़ेंगे केएल राहुल, इस वजह से लेंगे बड़ा फैसला

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को गोयनका ने साल 2022 में खरीदा था। उन्होंने इस टीम को खरीदने के लिए 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। लखनऊ का यह तीसरा सीजन है। इसके अलावा उन्होंने इंडियंस सुपर लेग यानी आईएसएल में भी टीम खरीदी है। आईएसएल में वह फुटबॉल टीम मोहन बागन सुपर जायंट के भी मालिक हैं। इससे पहले साल 2016 और 2017 में उन्होंने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम उतारी थी। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा हुआ था।

संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) इससे पहले भी क्रिकेट की वजह से विवादों में आ चुके है जब उन्होंने ने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाया था। यह धोनी के करियर में पहली बार हुआ था जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया था।

इससे पहले धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी स्वत: छोड़ी थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने के चलते वो राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स आए थे और उन्हें कप्तान बनाया गया था। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया था.ऐसे में अब राहुल के साथ हुई बहस के बाद हर कोई यही कयास लगा रहा है कि राहुल बहुत जल्द या तो कप्तानी से हटाये जा सकते है या वो खुद छोड़कर जा सकते है।