Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी की है।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड को लेकर मौसम विभाग (Weather Department) की बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगले दो दिन धुंध का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड का बड़ा अलर्ट (Alert) जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः New Year Celebration: दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी मनाने वालों के लिए बड़ी खबर

मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। CPCB के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को पॉल्यूशन का स्तर खतरनाक बना हुआ है। सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 478 दर्ज किया गया।
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी
मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विशेष रूप से रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) में किसी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है।

पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी
मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो पहाड़ी राज्यों में पारा माइनस डिग्री में हैं। जिस कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों (Mountainous Areas) में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। पहाड़ की सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है।
ये भी पढ़ेः UBER: उबर कैब में सफ़र करने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ लें
शीतलहर का कहर
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू कश्मीर, गिलगित और बालटिस्तान में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं हालिया समय में भी पूरा उत्तर भारत शीतलहर की मार झेल रहा है।
