New Year Celebration: दिल्ली में नया साल का जश्न मनाने वाले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए
New Year Celebration: नया साल आने वाले है। क्रिसमस (Christmas) और नए साल (New Year) के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई जाने लगी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली से लगे सीमाओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान मोटरसाइकिल स्टंट और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी की है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर पूरे शहर, खासकर दूसरे राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। सीमाओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की सीमाओं पर 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और यूपी से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के 10 से ज्यादा स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि मध्य और नई दिल्ली क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ाई है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने और राजस्थान के निकट होने के कारण त्योहारों के दौरान अच्छी खासी संख्या में इन राज्यों के लोग दिल्ली में आते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अधिकारी ने बताया हमने कर्मचारियों को रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से राष्ट्रीय राजधानी में आने वालों पर नजर रखने के लिए होटल की भी जांच की जाएगी। होटल कर्मचारियों को उचित दस्तावेज और रिकॉर्ड रखने के लिए निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में बिक रहे पनीर-घी,मसाले पर बड़ा खुलासा
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों के उपद्रव से निपटने के लिए सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां, अवरोधक और सुरक्षाबल लगाए जाएंगे, जिनमें अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी शामिल है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के दौरान मोटरसाइकिल स्टंट और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के लिए भी एक योजना तैयार की है।
पुलिस के दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने क्षेत्रों में एक पुख्ता योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जिलों के पुलिस उपायुक्तों को दो पाली में तैनाती की व्यवस्था करेंगे।
