Greater Noida प्राधिकरण ने शहर में समग्र विकास के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का प्लान बनाया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोए़डा में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने शहर में समग्र विकास (Holistic Development) के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का प्लान बनाया है। सीईओ (CEO) के आदेश के बाद यह धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के लिए कहां-कहां से चलेगी ई-बसें..लिस्ट देख लीजिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि इस धनराशि का उपयोग सड़क निर्माण, सीवरेज सिस्टम, जलापूर्ति, ड्रेन और हरित क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राधिकरण (Authority) ने इन कार्यों के लिए कुल 14 टेंडर जारी किए हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक महीने के भीतर इन कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
आवासीय सेक्टर सिग्मा-2 (Residential Sector Sigma-2) में 60 मीटर चौड़ी सड़क, सर्विस रोड और ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए दो करोड़ चार लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह परियोजना खासतौर पर उस सेक्टर के निवासियों के लिए अहम है, क्योंकि सर्विस रोड के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर रिक्रिएशन ग्रीन-6 (Sector Recreation Green-6) में 24 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेन, सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति के लिए दो करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा। इसके अलावा, रूपवास, श्यौराजपुर, जौन समाना, भनौता, आमका, कैलाशपुर, वैदपुरा, सादोपुर, सादुल्लापुर, खोदना खुर्द और खोदना कलां गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
ये भी पढ़ेः Noida: ऑनलाइन बीमा पॉलिसी का रिन्यूअल करवाने वाले ख़बर जरूर पढ़ें
इन इलाकों में भी होंगे विकास कार्य
इसके साथ ही, सेक्टर फाई-4 में 80 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड (Peripheral Road) और उद्यान के विकास पर एक करोड़ 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर फाई-3 में गोलचक्कर और कोट स्केप नहर के बीच ग्रीन बेल्ट का विकास और सिविल कार्य किया जाएगा। तुस्याना गांव के 6 प्रतिशत भूखंडों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा। सेक्टर ओमीक्रोन-1 में 120.78 वर्ग मीटर सुपर एरिया में चार मंजिला मकानों की मरम्मत और रखरखाव के लिए निविदा जारी की गई है। सादुल्लापुर गांव की आंतरिक सड़कों पर सीसी रोड का निर्माण भी किया जाएगा।
