Weather Update: अगले 5 दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, हो जाइए सावधान
Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड लोगों को कंपा रही है। ठंड से राजधानी दिल्ली (Delhi) से लेकर भारत के अधिकांश हिस्से प्रभावित हैं। शीतलहर के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। तो वहीं पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वेस्ट यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाएं मौसम विभाग (IMD) ने जाहिर की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक भयकंर सर्दियां पड़ने वाली है। हालात यह भी हो सकती है कि लोगों को घरों में कैद तक होना पड़ सकता है। तो वहीं दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 6 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ेंः China Virus: क्या भारत में फिर दस्तक देगा कोरोना जैसा एक और खतरनाक वायरस?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कड़ाके की ठंड से कांप रहा है उत्तर भारत
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) और वेस्ट यूपी के कई जिलों में पारा बीती रात 3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॅार्ड किया गया है। वहीं यूपी के पश्चिमी भाग में अगले 48 घंटों में दो डिग्री तक पारा और कम हो सकता है। शनिवार की रात की बात करें तो प्रदेश में सबसे ठंडा शहर बुलंदशहर रहा, यहां न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 6.0, मेरठ में 6.1, मुजफ्फरनगर में 6.4 और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेस्ट यूपी (West UP) के सबसे बड़े जनपद मेरठ में रात का पारा 4 डिग्री ही रिकॅार्ड किया गया है।
ये भी पढ़ेंः NPS: 60 साल में 1 लाख पेंशन चाहिए तो हर महीने इतना खर्चना जरूरी
यहां हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश में आज गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जगहों पर अगले एक या दो दिनों में भारी बारिश की भी संभावना है। जिसके बाद पारा 2 डिग्री तक कम हो सकता है। पॅाल्यूशन लेवल की बात की जाए तो नोएडा और गाजियाबाद की हवा में प्रदूषण की मात्रा 400 के पार चली गई है जो बेहद गंभीर श्रेणी में आती है।
