Noida

Noida: सस्ती क़ीमत पर अथॉरिटी के प्लॉट..ये रही डिटेल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida में प्लॉट लेने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Noida News: अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में प्लॉट (Plot) लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में प्लॉट (Plot) के दाम इतने बढ़ गए हैं कि बहुत से लोग चाह कर भी खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की ओर से एक नई सरकारी आवासीय योजना लॉन्च की गई है। इस योजना में 51 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक के अलग- अलग आकार के 10 प्रीमियम प्लॉट को शामिल किया गया है। इन प्लॉटों की कीमत उनके आकार और स्थान के मुताबिक तय की जाएगी। इसकी शुरुआत 27 लाख रुपए से शुरू होकर दो करोड़ से अधिक तक जाती है।
ये भी पढ़ेंः Noida: Jaypee के फ्लैट खरीदारों की मुसीबत क्यों बढ़ी?

Greater Noida Authority
Pic Social Media

प्राधिकरण (Authority) इन प्लॉटों का आवंटन ई- नीलामी प्रक्रिया (E-Auction Process) के माध्यम से करेगा। इस योजना में 25 जनवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आवेदकों को अपने आवेदन पूरा करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

इन जगहों पर हैं प्लॉट

प्लॉट में से 7 प्लाट सेक्टर 2 में है। प्रत्येक का मैप 220 वर्ग मीटर है जिसकी आरक्षित कीमत 1.4 करोड रुपए से 1.20 करोड रुपए तक होगी। सिग्मा 2 में 500 वर्ग मीटर का एक प्लॉट स्थित है जिसकी कीमत 200 करोड रुपए से भी ज्यादा है। वही कंपैक्ट आवासीय विकल्प चुनने के लिए बीटा टू में 51 वर्ग मीटर का प्लॉट 26.75 लख रुपए में उपलब्ध है। साथ ही डेल्टा 2 में 200 वर्ग मीटर का प्लॉट 1 करोड रुपए में आरक्षित मूल्य के साथ खरीदारों के माध्यम से आकार का विकल्प देता है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: सस्ते प्लॉट ख़रीदने जा रहे लोग ये ख़बर पढ़ लीजिए

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जान लीजिए

प्राधिकरण की इस स्कीम की ई- नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदकों को रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fees) के रूप में कुल प्रीमियम का 10% जमा करना जरूरी है। सफल बोली दाताओं को आवंटन पत्र प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन राशि समायोजित करते हुए आवंटन की राशि के रूप में कुल प्रीमियम का 25% भुगतान करना जरूरी है। बाकी 75% का भुगतान दो विकल्पों के जरिए से कर सकते हैं। 2 माह यानी 60 दिनों के अन्दर पूरा भुगतान जिसमें बोली मूल्य पर दो प्रतिशत की छूट शामिल है। इसके साथ ही साधारण ब्याज के साथ एक साल में चार त्रैमासिक किस्तों में पैसा जमा कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कितने दिनों में मिलेगा कब्जा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की औपचारिकता पूरी करने के 30 दिन के अंदर प्लॉट का कब्जा सौंप दिया जाएगा। प्लॉट 90 साल की लीज पर मिलेंगे उन्हें जैसे है जहां है इस आधार पर आवंटित किया जाएगा। GNIDA ने आवेदकों को ई- नीलामी के लिए आवेदन करने से पहले साइट पर जाने की बात कही है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वह प्लॉट की शर्तों से परिचित है या नहीं। इतना ही नहीं इसको लेकर अब तेजी के साथ तैयारी शुरू कर दी गई है। अब प्रशासन इस पर तेजी से काम करेगा।