NPS

NPS: 60 साल में 1 लाख पेंशन चाहिए तो हर महीने इतना खर्चना जरूरी

Trending
Spread the love

NPS: 60 साल बाद रिटायर होने पर आपको भी मिलेगा 1 लाख पेंशन, बस करना होगा यह काम

Best Pension Scheme: अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आप भी मात्र कुछ NPS के जरिए निवेश करके 1 लाख तक का पेंशन पा सकते हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि कैसे 60 साल बाद रिटायर होने पर आपको भी 1 लाख तक का पेंशन मिलेगा। समझने के लिए उदाहरण लेते हैं कि एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले सुरेश जनवरी 2025 में 40 साल के होने वाले हैं। 60 साल की उम्र में वो रिटायर हो जाएंगे। अभी उनकी सैलरी लगभग 1.25 लाख रुपये महीना है। लेकिन अब तक उन्होंने रिटायरमेंट के लिए कुछ भी प्लान नहीं बनाया है, जबकि उनके दोस्त कम उम्र से ही रिटायरमेंट को लेकर अलर्ट हो गए थे और इसके लिए निवेश शुरू कर दिया था। अब इन्हीं बातों को लेकर सुरेश काफी परेशान हैं कि आखिर 20 साल बाद रेगुलर खर्च के लिए पैसे कहां से आएंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में यूरोप का मजा..जानिए क्या है DDA का ख़ास प्लान

Pic Social Media

पेंशन की टेंशन दूर

सुरेश ने जब किसी फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) से इसको लेकर चर्चा करते हैं तो पता चला कि आज से 20 साल जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उसी हिसाब से खर्च भी काफी बढ़ जाएगा। इसलिए कम से कम उस दौरान भी रेगुलर 1 लाख रुपये मंथली इनकम (Monthly Income) पेंशन की आवश्यकता होगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला फंड बचा रहे और बुनियादी आवश्यकता पूरी हो सकें। फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) ने उन्हें नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस (NPS) में निवेश करने की बात कहता है। उसने बताया कि किस तरह से 20 साल का समय बेहतर प्लानिंग करने के लिए पर्याप्त है। यह भी कैलकुलेशन दिखाया कि कैसे 20 साल के दौरान एक अच्छी प्लानिंग करके भी वह 1 लाख रुपये पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं, इसके साथ ही कम से कम 1.50 करोड़ रुपये के फंड का भी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पहले जानिए क्या है NPS

आपको बता दें कि नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS एक इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए डिजाइन की गई है। इसे पीएफआरडीए (PFRDA) अधिनियम 2013 के तहत पीएफआरडीए या पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा रेगुलेट किया जा रहा है। NPS के तहत निवेशकों की बचत को पेंशन फंड में जमा कर दिया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NPS में कोई भी 18 साल से 70 साल की उम्र का भारतीय नागरिक (सरकारी कर्मचारी या प्राइवेट सेक्टर का कर्मचारी) अकाउंट खुलवा सकता है। एनआरआई भी इसमें अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अकाउंट खुलने के बाद 60 साल की उम्र तक या मैच्योरिटी तक इसमें कंट्रीब्यूट करना होता है। इसमें कम से कम 20 साल निवेश जरूरी है।

ये भी पढ़ेंः Maa Vaishno Devi: वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर

40 साल की उम्र में करें पेंशन को लेकर प्लानिंग

NPS में निवेश शुरू करने की उम्र: 40 साल
निवेश करने की कम से कम अवधि : 20 साल यानी 60 साल की उम्र तक
हर महीने NPS में निवेश: 20,000 रुपये
हर एक साल बाद निवेश में टॉप अप कितने % मिलता है- 10%
20 साल में आपका टोटल निवेश: 1,37,46,000 रुपए
निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न: 10% सालाना
कुल कॉर्पस: 3,22,90,815 रुपये (3.23 करोड़ रुपये)
कुल फायदा: 1,85,44,815 रुपये (1.85 करोड़ रुपये)
टोटल टैक्स सेविंग : 41,23,800 रुपये

पेंशन के लिए अब एन्युटी खरीदना होगा

पेंशन वेल्‍थ का एन्‍युटी प्‍लान में निवेश: 55%
एन्युटी रेट: 8%
पेंशन वेल्‍थ: 1,61,45,408 रुपए (1.62 करोड़ रुपये)
लम्प सम विद्ड्रॉल अमाउंट : 1,61,45,407 रुपए (1.62 करोड़ रुपये)
मंथली पेंशन: 1,07,636 रुपये (करीब 1 लाख रुपये)

इस स्ट्रेटेजी से अगर आप भी निवेश करते हैं तो आपको 60 साल की उम्र में रिटायर होने पर 1.62 करोड़ रुपये का एकमुश्त फंड मिलता है और साथ ही हर महीने लगभग 1 लाख रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।