Noida News: नोएडा के इस पॉश सेक्टर में बारिश के बाद एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई।
Noida News: नोएडा के इस पॉश सेक्टर (Posh Sector) में शुक्रवार सुबह बारिश के बाद एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई। एक निजी स्कूल (Private Schools) के सामने सर्विस रोड अचानक धंस गई, जिससे सड़क (Road) के बीचों-बीच करीब 12 फुट चौड़ा और 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा न सिर्फ स्कूली बच्चों (School Children) बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। पढ़िए पूरी खबर…
स्कूल जाते वक्त दिखा खतरनाक गड्ढा
यह मामला नोएडा (Noida) के सेक्टर-100 के पास का है। बता दें कि घटना उस समय सामने आई जब लोग सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उसी सर्विस रोड से गुजर रहे थे। हाई ट्रैफिक वाले इस रास्ते पर अचानक सड़क धंसने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
ये भी पढ़ेंः Noida News: इस पॉश सोसायटी में 22 घंटे कटी रही बिजली, मरीजों की हालत ख़राब
बारिश ने खोली प्राधिकरण की पोल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में ही सड़क का इस तरह से धंस जाना नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। हर साल मानसून से पहले सड़क मरम्मत और जलभराव से निपटने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में ये दावे सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आते हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: बेंगलुरु को टक्कर देगा नोएडा एयरपोर्ट, ये होगी खासियत
लोगों में डर, मरम्मत की मांग
गड्ढे के कारण आसपास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से तत्काल सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है। निवासियों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
