Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर सास (Mother In Law) की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को आखिरकार कार्रवाई करनी पड़ी। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: बेंगलुरु को टक्कर देगा नोएडा एयरपोर्ट, ये होगी खासियत
बहू ने मां के साथ मिलकर की मारपीट
यह घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम (Govindpuram) इलाके की है। दिल्ली निवासी आकांक्षा की शादी यहां हुई है। बता दें कि 1 जुलाई को आकांक्षा अपनी मां के साथ ससुराल पहुंची और अपनी सास सुदेश देवी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आकांक्षा और उसकी मां मिलकर सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही हैं। सुदेश देवी खुद को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन दोनों महिलाएं लगातार हमला करती रहीं।

पहले की गई शिकायतों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़िता सुदेश देवी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने आकांक्षा के खिलाफ शिकायत की हो। उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सास का आरोप है कि आकांक्षा के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं, और इसी वजह से स्थानीय पुलिस ने मामला दबा दिया।
ये भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी का सांसें रोक देने वाला वीडियो!
सीसीटीवी वायरल होने के बाद जागी पुलिस
जब यह घटना सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बनी और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। अब गोविंदपुरम थाने में आकांक्षा और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है।
