Weather Alert

Weather Alert: नोएडा से दिल्ली, 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी की खतरनाक चेतावनी

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Weather Alert: नोएडा-दिल्ली का बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत आस पास के राज्यों में मौसम में बदलाव देखनो को मिला है। जून की भयंकर गर्मा से बदलते मौसम ने बड़ी राहत जरूर दी है लेकिन दिल्ली -एनसीआर (Delhi -NCR) के इलाकों में शनिवार को आई आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान हवा की स्पीड लगभग 74 किलोमीटर प्रतिघंटा देखी गई। इससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तो कहीं मेट्रो के टीन उड़गए। इस वजह से लोगों को शाम तक भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ा। वहीं, दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान चली गई। न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) में नमो भारत स्टेशन (Namo Bharat Station) की छत को भारी नुकसान हुआ है। छत उड़ जाने से रेल का संचालन रोकना पड़ा।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से दादरी-न्यू नोएडा तक फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी
इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटे के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों के दौरान भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में 5 दिन आंधी बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi) में 18 मई यानी को बादल छाए रहने और दोपहर/शाम के समय गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जाहिर की है। दिल्ली में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 35 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

मौसम विभाग (IMD) ने 19 और 20 मई को दिल्ली (Delhi) में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इन दोनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इन दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 27-29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग (IMD) ने 21 से लेकर 23 मई तक दिल्ली में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो इन तीनों ही दिन तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। यह आंधी के दौरान अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। इन तीनों ही दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढे़ंः Noida: करोड़ों के फ्लैट लेकिन आंधी में उड़ गए खिड़की दरवाजे, वीडियो वायरल

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को इस हफ्ते गर्मी से तो हल्की राहत मिलेगी लेकिन आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आईएमडी ने रविवार को भी आंधी-तूफान के साथ हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी-MP के मौसम का हाल

बात करें यूपी (UP) के मौसम की तो उत्तर प्रदेश में 18 मई को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ सकता है। प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की धूप नजर आएगी। रविवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। सिर्फ यही नहीं, पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर के साथ ही बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।
बात करें मध्य प्रदेश की तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर और गुना में लू चल सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और बुरहानपुर में हल्की बारिश, तेज आंधी चल सकती है।