Noida

Noida: इंजीनियर का 8 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपए ठगे

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: इंजीनियर के साथ डिजिटल ठगी, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) का मामला बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन नए नए तरीकों से साइबर ठग (Cyber ​​Thug) लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगी का ताजा मामला सामने आया है नोएडा से। जहां साइबर ठगों ने इंजीनियर (Engineer) को 8 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 22.84 लाख रुपये की ठगी कर लिए। साइबर ठगों ने ड्रग्स का डर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने इंजीनियर से 6 बैंक खातों (Bank Accounts) में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल (NCRP Portal) पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर क्राइम (Cyber ​​Crime) थाने में लगभग 5 महीने बाद ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ठगों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के छलेरा गांव में रहने वाले ब्रिजेश मिश्रा के पास 28 दिसंबर 2024 को एक अनजान नंबर फोन आता है। फोन पर राधिका शर्मा नाम की महिला की बात की। उसने खुद को भारतीय डाक विभाग की कर्मचारी बताया था। उनके नाम से विदेश भेजे जा रहे पार्सल में पासपोर्ट (Passport), विदेशी मुद्रा, ड्रग्स, एटीएम कार्ड और लैपटॉप मिला है, ऐसा महिला ने इंजीनियर को बताया। इसके बाद महिला ने मुंबई साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज होने और जांच का हवाला देते हुए कॉल को मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने ब्रिजेश से कहा कि उनके आधार कार्ड और डेबिट कार्ड का प्रयोग मनी लॉड्रिंग (Money Laundering) और ड्रग्स तस्करी में हुआ है। उनको डराते हुए सहयोग करने को बोला गया। ऐसा न करने पर तत्काल गिरफ्तारी होने की बात कही।

ये भी पढे़ंः CJI Chandrachud: रिटायरमेंट के 6 महीने बाद जस्टिस चंद्रचूड़ को कहां मिली नौकरी?
उनके बैंक खातों में जमा धनराशि की जांच करने की बात कही। और कहा कि जांट के बाद पूरी धनराशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ब्रिजेश ने ठगों के बताए छह बैंक खातों में 28 से चार जनवरी के बीच 22.84 लाख रुपये जमा कर दिया। इंजीनियर ने ठगों से धनराशि वापन मांगने को बोला तो उन्होंने संपर्क बंद कर लिया। इससे पीड़ित को ठगी होने की जानकारी मिली। इस मामले को लेकर डीसीपी साइबर सेल प्रीति यादव ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ठगी की रकम वाले बैंक खातों की जांच कराई जा रही है।