Kirari Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बस चंद हफ्ते बचे हैं। चुनाव आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में चाहे बीजेपी हो, कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी..सभी दलों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। किराड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी के भावी प्रत्याशी केशव प्रसाद सिंह (केपी सिंह) भी आम जनता की समस्या को नजदीक से जानने और समझने के लिए विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं। बीती रात केपी सिंह ने दिल्ली के किराड़ी विधान सभा की झुग्गी बस्तियों में रात्रि प्रवास किया। उस दौरान वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। और उनकी समस्याओं के निदान के लिए उन्हें आश्वासन भी दिया।

केपी सिंह का कहना है कि भाजपा का यह अभियान महज चुनावी कवायद नहीं बल्कि दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली आबादी की समस्याओं को दूर करने का एक सच्चा प्रयास है। भाजपा की दिल्ली इकाईके नेताओं ने झुग्गीवासियों के साथ संपर्क साधने और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।
केपी सिंह का कहना है कि भाजपा का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। जिससे सभी गरीबों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही साथ झुग्गी बस्तियों में रहने वालों की समस्याएं भी दूर होंगी। जिसके लिए भाजपा निरंतर काम करती रहेगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता उनका साथ देगी।
