Noida: आंधी में उड़ गए फ्लैट के खिड़की दरवाजे, देखिए पूरा वीडियो
Noida News: दिल्ली-एनसीआर में घर लेना बहुत लोगों को सपना होता है। राजधानी दिल्ली या नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए लोग जीवन भर की कमाई लगा देते हैं। करोड़ों का फ्लैट लेते हैं, लेकिन फिर भी उनकी समस्या खत्म नहीं होती है। नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज आंधी आई। आंधी और तेज हवाओं के दौरान गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसायटी (Jaypee Aman Society) के एक फ्लैट की खिड़कियां और फ्लैट के दरवाजे टूटकर उखड़ गए। फ्लैट की हालत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने कमेंट किया कि इससे तो झुग्गी झोंपड़ी ज्यादा मजबूत हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा के 95 बिल्डरों पर सख़्त एक्शन की तैयारी, ये रही डिटेल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुमंजिली इमारत के इस फ्लैट के कई कमरों के दरवाजे और खिड़कियां हवा की रफ्तार और दबाव नहीं झेल सके। आंधी के कारण ये दरवाजे और खिड़कियां या तो उखड़कर कमरे में ही गिर गए या फिर टावर से नीचे जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन इस घटना से इस इमारत की निर्माण सामग्री की क्वॉलिटी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से करने की सलाह दी है। एक यूजर कमेंट में लिखा है कि यही है बिल्डिंग की हाई क्वॉलिटी जिसकी EMI लोग 20 साल तक देंगे। भरोसा बिल्डरों पर, सुरक्षा भगवान भरोसे।

ये भी पढ़ेंः BTech: बच्चों को इंजीनियर बनाने की सोचने वाले पेरेंट्स ये खबर ज़रूर पढ़ें
आपको बता दें कि इस हादसे से पहले भी मई महीने में जेपी अमन सोसायटी (Jaypee Aman Society) में बिजली के मेंटिनेंस के लिए 500 फ्लैट की बिजली काट दी गई। बिना सूचना दिए बिजली कटने से निवासी परेशान हो गए थे। निवासियों का आरोप था कि लगभग 4 घंटे तक सोसायटी में बिजली नहीं आई। इस दौरान डीजी से भी बिजली सप्लाई नहीं दी गई। इससे करीब 200 निवासी परेशान रहे।
