Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रख दें ये चीज, खुश होगीं मां लक्ष्मी, बरसेगा धन
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमे हर एक दिशा का महत्व और उनके वास्तु नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर की उत्तर दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिशा में धन कुबेर का भी निवास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में कुछ चीजों को रखना बहुत ही लाभकारी साबित होता है। इन चीजों को उत्तर दिशा (North Direction) में रखने से घर में बरकत आने लगती है और धन का आगमन भी बढ़ने लगती है, तो आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि घर कि उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना चाहिए।
ये भी पढे़ंः Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

तिजोरी
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर की उत्तर दिशा (North Direction) धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की मानी जाती है। इस दिशा में तिजोरी रखने से हमेशा धन के भंडार भरे रहते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके परिवार आप बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु जानकारों का मानना है कि कभी भी तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए, कुछ पैसे और हल्दी की गांठ इसमें जरूर रखनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश रहती हैं और घर-परिवार में पैसों की कमी नहीं होती है।
साथ ही उत्तर दिशा में स्वछता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा में लाल रंग के कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रखें। माना जाता है कि, इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव उस परिवार में बनी रहती है और कभी भी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दर्पण लगाने से होगा यह फायदा
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक उत्तर दिशा में दर्पण लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। घर का मेन गेट भी उत्तर दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में मुख्य द्वारा होने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
मनी प्लांट भी लगा सकते हैं
घर की उत्तर दिशा में आप मनी प्लांट (Money Plant) का भी पौधा रख सकते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिती बेहतर होती है। इसके साथ ही आप इस दिशा में एरिका पाम का भी प्लांट लगा सकते हैं। यह भी शुभ माना जाता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत
कुबेर की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक आप अपने घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की मूर्ति लगा सकते हैं। इस मूर्ति को इस दिशा में लगाने से घर में सुख, शांति आती है करियर में भी तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में समृ्द्धि भी आती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
