Morning Walk

Morning Walk: कहीं आप भी ग़लत टाइम पर Walk तो नहीं कर रहे हैं?

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Morning Walk: क्या आपको पता है कि आप जिस समय वॉक करते हैं, वह आपकी हेल्थ पर किस तरह का असर डाल सकता है?

Morning Walk: आजकल फिट रहने और बीमारियों (Diseases) से दूर रहने के लिए वॉक (Walk) को काफी अच्छा माना जाता है। वॉक करना सेहत (Health) के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। क्या आपको पता है कि आप जिस समय वॉक करते हैं, वह आपकी हेल्थ पर किस तरह का असर डाल सकता है? पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Cancer Treatment: आपके DNA में छिपा है कैंसर का इलाज!..पढ़िए पूरी स्टोरी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वेट लॉस (Weight Loss) या जनरल फिटनेस बढ़ाने के लिए लोग अक्सर वॉकिंग को एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज मानते हैं। सुबह या शाम की ताजगी में वॉक करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गलत समय पर वॉक करने से आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वॉक करने का सबसे सही समय क्या है और कब आपको इसे टाल देना चाहिए।

गर्मियों में वॉक करने का सही समय

सुबह की वॉक: वॉक करने का सबसे बेहतरीन समय है सूर्योदय से पहले का समय। सूरज उगने से पहले और 8 बजे के बीच वॉक करने से आपको हवा में कम प्रदूषण मिलता है और आप हल्की धूप का आनंद भी ले सकते हैं। इससे आपको विटामिन D मिलता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है और शरीर को राहत भी देता है।

शाम की वॉक: जो लोग सुबह के मुकाबले शाम को वॉक (Walk) करना पसंद करते हैं, उनके लिए 4 से 6 बजे के बीच का समय सबसे उपयुक्त होता है। इस समय हवा ठंडी होती है और पॉल्यूशन का स्तर भी कम होता है। साथ ही, शाम के वक्त शरीर की मांसपेशियां अधिक लचीली होती हैं, जिससे वॉक करना आसान हो जाता है और इससे सेहत को भी लाभ होता है।

सर्दियों में वॉक करने का सही समय

सर्दियों में सुबह वॉक (Morning Walk) करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सूरज उगने से पहले और कोहरे में वॉक करने से बचना चाहिए। ठंडी हवा और कम तापमान में वॉक करने से सांस लेने में समस्या हो सकती है और यह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, सर्दियों में सूरज उगने के बाद वॉक करना अधिक लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ेः Confirm Ticket: ट्रेन खुलने से 10 मिनट पहले भी मिल जाएगा कन्फर्म टिकट..वो भी तत्काल से सस्ता

गलत समय पर वॉक करने से हेल्थ को होने वाले नुकसान

  • बहुत जल्दी सुबह वॉक करने से हवा में पॉल्यूशन का स्तर अधिक होता है, जो अस्थमा, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इस समय पॉल्यूशन से बचना जरूरी है।
  • ठंड के मौसम में बहुत सुबह वॉक करने से मसल्स में खिंचाव और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ठंडी हवा शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • सुबह की ठंडी हवा और पॉल्यूशन के कारण फेफड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे छाती में भारीपन और दर्द की समस्या हो सकती है।