Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

Vastu-homes
Spread the love

Chaitra Navratri 2025 में करें ये उपाय, वास्तु दोष होंगे दूर

Chaitra Navratri 2025: होली का पर्व हो गया और अब चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) आने वाली है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान भक्तजन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता यह भी है कि नवरात्र में विधिपूर्वक व्रत और पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी समस्या खत्म हो जाती हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू होगी और 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी (Ram Navami) के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ हिंदू नववर्ष का शुभारंभ भी होगा। नवरात्र के दौरान किए गए विशेष उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है और वास्तु दोष का प्रभाव भी समाप्त होता है। वास्तु दोष जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए इसे दूर करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों को विस्तार से…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

Pic Social Media

मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें

आप नवरात्र के दौरान घर में मां दुर्गा की प्रतिमा लाने से वास्तु दोष (Vastu Defects) खत्म हो जाता है। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि प्रतिमा खंडित न हो और इसे घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में स्थापित करें। इस दिशा में मां की मूर्ति विराजित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

अखंड ज्योत जलाने से मिलेगा लाभ

नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने का भी बहुत ही महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक इस दीपक को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से घर के सभी दोष खत्म होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

Pic Social Media

घी का दीपक जरूर जलाएं

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की आरती करते समय घी का दीपक जलाना बहुत ही शुभकारी माना जाता है। नवरात्र के दौरान इस दीपक को दाहिने हाथ की तरफ रखें। इससे घर में मां दुर्गा का आगमन होता है और वास्तु दोष खत्म होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

चैत्र नवरात्र 2025 की तिथियां

आपको बता दें कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 30 मार्च 2025 से होगा और 6 अप्रैल 2025 को समापन होगा। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए इन नौ दिनों में विशेष पूजा-अर्चना और उपाय करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।